{"_id":"58a94d604f1c1b921ad85f82","slug":"mulayam-says-akhilesh-yadav-to-become-cm-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम बोले- अखिलेश बनेंगे सीएम, शिवपाल होंगे मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम बोले- अखिलेश बनेंगे सीएम, शिवपाल होंगे मंत्री
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 19 Feb 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सैफई में वोट डाला और विश्वास जताया कि यूपी में फिर से पूर्ण बहुमत की सपा सरकार बनेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और शिवपाल यादव मंत्री बनेंगे। मुलायम ने अपने परिवार के साथ सैफई में वोट डाला।
इसके पहले मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कहा कि सपा के पक्ष में माहौल है और पार्टी फिर सत्ता में आएगी। अपर्णा ने इस बात से इनकार किया कि सपा का एक धड़ा दूसरे को हराने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं, मुलायम की दूसरी पत्नी साधना यादव का कहना है कि अपर्णा लखनऊ कैंट से चुनाव जरूर जीतेंगी। यहां एक तरफा चुनाव है।