फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam rally in gorakhpur, maanbela

'100 करोड़ से भी महंगा होता है मोदी का मंच'

Sun, 16 Feb 2014 10:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Feb 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
mulayam rally in gorakhpur, maanbela

मोदी की रैली पर निशाना साधते हुए मुलायम ने कहा कि कि मोदी की सभा पर 100 करोड़ ही नहीं, उससे कहीं ज्यादा पैसा खर्च किया जाता है। मोदी के मंच पर यह पैसा लगाया जाता है।

विज्ञापन


मुलायम ने अपनी रैली पर सफाई देते हुए कहा कि हम तो लोगों से चंदा लेकर रैली के लिए मंच सजाते हैं और दावे के साथ कह सकते हैं कि हमारा मंच मोदी से कहीं ज्यादा अच्छा होता है।
विज्ञापन


मुलायम ने सपा समर्थकों से कहा कि मैं यहां अपील करने आया हूं कि हमारे प्रत्याशियों को जिता देना और हमें मजबूत करके केंद्र सरकार में भेजना।

'हम पर हर तरफ से हो रहे हमले'

mulayam rally in gorakhpur, maanbela

मुलायम ने इतनी ठंड में भी रैली में आए लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि यूपी में अब भी 25 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिनके पास तन ढकने के लिए पैसे नहीं हैं। देश की हालत का अंदाजा तो लगाया ही जा सकता है।

उन्होंने युवाओं से अपील की लेकिन, आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इसकी चिंता सरकार को करनी है। इसके लिए कोष बनाए गए हैं। सरकार को भले ही बजट इधर से उधर करना पड़े लेकिन आपकी मदद करना सरकार का फर्ज है। बस आपको इन नेताओं को अपनी परेशानी बतानी होगी।

मुलायम ने कहा कि हमारे ऊपर हर तरफ से हमले हो रहे हैं। लोगों को पता है कि ये हमलावर कौन हैं। लेकिन हम उनसे डरे हुए नहीं हैं, वह हमसे डरे हुए हैं।

इसके बाद मुलायम ने पूर्वांचल की बात की और दावा किया कि सपा सरकार ही पूर्वांचल का विकास कर रही है और करेगी।

तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी

mulayam rally in gorakhpur, maanbela

सपा सरकार कथनी और करनी में कोई भेद नहीं करती है। मैं जो आपके सामने यहां कह रहा हूं, उसे जीवन भर निभाऊंगा वह भी आपके बीच रहकर।

मुलायम ने तीसरे मोर्चे को फिर मजबूत बताते हुए कहा कि इस चुनाव में तीसरे मोर्चे की ही सरकार बनेगी और उसमें सबसे मजबूत स्थित सपा की होगी।

मुलायम ने नौजवानों से कहा कि आपने मार खाकर सूबे में सपा की सरकार बनाई है। उन्होंने अपील की कि एक बार फिर वक्त आ गया है कि आप हमारी सरकार केंद्र में बनाएं।

मुलायम ने कहा कि इस चुनाव में सपा और भाजपा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कलेक्ट्रेट है और सपा की राज्य सरकार पटवारी।

विज्ञापन

मुलायम ने फिर फेंका मुस्लिम पासा

mulayam rally in gorakhpur, maanbela

मुलायम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान का विकास सिर्फ किसान और मुसलमान ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने सिर्फ देश को बांटने का काम किया है।

सपा सुप्रीमो ने कहा कि संसद में जो हुआ, उसके ‌लिए जिम्मेदार यही लोग हैं। कांग्रेस और भाजपा। मुलायम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आया तो ये लोग महंगाई घटा रहे हैं। उसके पहले क्या कर रहे थे?

मुलायम ने कहा कि चीनी देश में भरा पड़ा है, कोई खरीदार नहीं है। इसके बावजूद सरकार विदेश से ज्यादा कीमत पर चीनी खरीद रही है।

मुलायम ने कहा कि किसान बड़ी मेहनत से फसल उगाता है और सरकार ‌बाहर से अनाज खरीद लेती है। मुलायम ने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार बताया।

सपा अकेली सरकार, जिसने लौटाया जनता को पैसा

mulayam rally in gorakhpur, maanbela

अखिलेश यादव ने रैली को संबोधित करते हुए रैली में पहुंचे सभी समर्थकों का स्वागत किया। ‌अखिलेश ने कहा कि इतने खराब मौसम के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में आप लोग यहां पहुंचे, इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं।

अखिलेश ने दावा किया कि यूपी की सपा सरकार ही देश की ऐसी सरकार है, जिसने जनता का पैसा जनता को लौटाने का काम किया है।

अखिलेश ने अपनी सरकार की तमाम उप‌लब्धियां गिनाईं और बताया कि सपा आगामी लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका अदा करेगी।

अखिलेश ने बताया कि गोरखपुर में तमाम खतरनाक बीमारियां हैं, जिनसे निपटने के लिए सपा सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि दो साल में 500 एमबीबीएस सीटें बढ़ाकर उन्होंने ऐसा ही किया है।

सही हुआ मौसम, रैली में पहुंचे मुलायम

mulayam rally in gorakhpur, maanbela

मुलयाम सिंह यादव की देश बचाओ-देश बनाओ रैली पर छाए संकट के बादल छंट गए हैं। मुलायम यूपी के सीएम अखिलेश यादव के साथ अभी-अभी गोरखपुर के मानबेला में रैली को संबोधित करने पहुंच गए हैं।

गुरुवार से खराब हुआ मौसम शनिवार सुबह हल्का सा सही हुआ, लेकिन करीब एक घंटे पहले अचानक फिर हल्की बारिश शुरू हो गई।

इस मौसम को देखकर सपा के नेता परेशान हुए, तो वहां मौजूद करीब एक लाख की भीड़ बेचैन। कुछ लोगों ने जैसे ही उठना शुरू किया, नेताओं ने झट-पट ऐलान कर दिया कि नेताजी का हैलीकॉप्टर गोरखपुर पहुंचने वाला है।

हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि इस खराब मौसम में रैली ज्यादा देर तक नहीं टिक पाएगी। मुलायम और ‌अखिलेश हमेशा की तरह पहले ही करीब दो घंटे लेट हो चुके हैं।

खराब मौसम से रैली लेट, कुछ देर में आगाज

mulayam rally in gorakhpur, maanbela

मिल रही जानकारी के मुताबिक, अगले 15 मिनट में मुलायम सिंह का हैलीकॉप्टर रैली स्‍थल पर पहुंच सकता है। खराब मौसम के चलते उनका हैलीकॉप्टर अभी लखनऊ से गोरखपुर के लिए रवाना हुआ है। इसमें अखिलेश और मुलायम साथ हैं।

मुलायम की इस रैली में उनके समर्थकों ने गजब का जोश और जुनून दिखाया है और रैली स्‍थल पर खराब मौसम के बावजूद लाखों लोग जमा हो चुके हैं।

रैली मैदान पूरी तरह खचाखच भरा हुआ नजर आ रहा है। अनुमान के मुताबिक, रैली में अब तक करीब 80 हजार लोगों की भीड़ है। हालांकि, सपा की तरफ से अभी रैली में जुटी भीड़ की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

देखना यह होगा कि अब से कुछ देर में मंच पर पहुंच रहे मुलायम मोदी के शब्दबाणों का जवाब किस अंदाज में देते हैं।

मोदी जी, 56 इंच का सीना जानवरों का होता है

mulayam rally in gorakhpur, maanbela

समाजवादी पार्टी की देश बचाओ-देश बनाओ रैली के लिए मानबेला मैदान पर सुबह से जुटे कार्यकर्ताओं और भीड़ को जहां मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव का इंतजार है, वहीं रैली के प्रभारी एवं पशुधन विकास मंत्री राजकिशोर समेत अन्य स्थानीय नेताओं के भाषण में नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा जा रहा है।

सपा नेताओं ने कहा कि इसी मानबेला के मैदान पर 23 जनवरी को हुई भाजपा की रैली में नरेंद्र मोदी ने नेता जी को ललकारा था, जिसके बाद से सपा कार्यकर्ता साइकिलें लेकर सड़कों पर निकल पड़े हैं। सपा की टीमें आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के हर सवाल का जवाब देंगी।

कटाक्ष की शैली में मोदी पर प्रहार करते हुए सपा नेताओं ने कहा, यूपी को गुजरात बनाने के लिए 56 इंच के सीने की चाहत जताने वाले मोदी को यह मालूम होना चाहिए कि 56 इंच का सीना जानवरों का होता है, इंसानों का नहीं। बता दें कि 23 जनवरी को गोरखपुर के मानबेला मैदान में भाजपा की रैली के दौरान नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में मुलायम सिंह यादव को चुनौती देते हुए कहा था कि नेता जी यूपी को गुजरात बनाने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए।

उड़ान पर खराब मौसम का पड़ सकता है असर

mulayam rally in gorakhpur, maanbela

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव गोरखपुर पहुंचने के लिए अब सिर्फ हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करेंगे। रैली स्थल पर मौजूद कुछ अधिकारियों ने यह अनुमान लगाया है। बादलों के जमावड़े और रोशनी कम होने से लखनऊ से गोरखपुर तक के सफर में विमान का इस्तेमाल न किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव को लखनऊ से सरकारी विमान द्वारा गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचना था। हवाई अड्डे से मानबेला रैली स्थल तक हेलिकॉप्टर का सफर प्रस्तावित था।

हुआ ऐलान, पहुंच रहे हैं नेताजी

mulayam rally in gorakhpur, maanbela

समाजवादी पार्टी की देश बचाओ-देश बनाओ रैली के लिए मानबेला मैदान पर सुबह से जुटे कार्यकर्ताओं और भीड़ को नेता जी का इंतजार है।

रैली स्थल पर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के आने का घोषित कार्यक्रम सुबह 11.35 था। मंच का जिम्मा संभाले स्थानीय नेताओं ने कुछ समय बाद मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष के 12 बजे तक पहुंचने का एलान किया। बारह बजे के बाद रैली स्थल पर पहले से मौजूद लोगों की बेचैनी बढ़ गई। हालांकि, अब भी मुलायम यहां नहीं पहुंचे हैं।

इस बीच रैली स्थल पर मौजूद लोगों को जोड़े रखने के लिए मंच से लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर जारी है। इनमें पूर्वांचल की लोक संस्कृति की झलक के साथ यूपी सरकार की खूबियों और योजनाओं का गुणगान भी किया जा रहा है। बीच-बीच में सपा के स्थानीय नेताओं के भाषण भी जारी है।

पूर्वांचल की लोक संस्कृति की झलक

mulayam rally in gorakhpur, maanbela

समाजवादी पार्टी की देश बचाओ-देश बनाओ रैली के लिए शनिवार सुबह से पार्टी कार्यकर्ताओं का मानबेला मैदान पहुंचने का तेज है। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के आने में देरी के मद्देनजर रैली स्थल तक पहुंचे लोगों को जोड़े रखने के लिए मंच से लोकगीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति शुरू की गई है।

इनमें पूर्वांचल की लोक संस्कृति की झलक के साथ यूपी सरकार की खूबियों और योजनाओं का गुणगान भी किया जा रहा है। बीच-बीच में सपा के स्थानीय नेताओं के भाषण भी जारी है।

इस बीच संतकबीर नगर,  देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज के सपा कार्यकर्ताओं का भीड़ के साथ पहुंचने का सिलसिला जारी है। रैली स्थल पर मऊ, आजमगढ़ और आसपास जिलों के सपा कार्यकर्ताओं की भी खासी भीड़ है।

बारिश के बीच, धीरे-धीरे जुट रही भीड़

mulayam rally in gorakhpur, maanbela
रैली के लिए मुख्य मंच से डेढ़ फुट ऊंचा प्लेटफॉर्म बनाया गया है। इस पर मुलायम सिंह, अखिलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय, नगर विकास मंत्री आजम खां और सभा की अध्यक्षता करने वाले स्थानीय नेता बैठेंगे।


रुक-रुक कर बारिश होने के कारण मानबेला मैदान को दुरुस्त करने का काम आज सुबह भी जारी है। फिलहाल रैली स्‍थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आखिरी समाचार मिलने तक यहां करीब 10 हजार लोग जमा हो चुके हैं।

आशंका जताई जा रही है कि बारिश मुलायम की इस रैली का खेल खराब न कर दे, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेख यादव को 11.35 बजे तक रैली स्थल पर पहुंचना था, हालांकि अभी तक वह गोरखपुर नहीं पहुंचे हैं।

इसी मैदान पर शंखनाद कर चुके हैं मोदी

mulayam rally in gorakhpur, maanbela

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज गोरखपुर के मानबेला मैदान में देश बचाओ-देश बनाओ रैली को संबोधित करने वाले हैं।

इसी मैदान में पिछले महीने नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली हुई थी। मुख्यमंत्री व सपा मुखिया शनिवार सुबह विमान से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे।

यहां से हैलीकॉप्टर से मानबेला मैदान पहुंचेंगे। रैली से पहले मुख्यमंत्री के हाथों मंडल की 36 परियोजनाओं का शिलान्यास कराए जाने की भी तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed