फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam may contest UP election with his candidates.

सपा में सुलह न हुई तो अपने प्रत्याशी उतारेंगे मुलायम सिंह

Sat, 07 Jan 2017 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Jan 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
mulayam may contest UP election with his candidates.
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

सपा के दोनों धड़ों में सुलह को लेकर बात न बनी तो मुलायम सिंह यादव चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेंगे। उम्मीदवारों की नई सूची जारी करेंगे। साथ छोड़ने वालों पर कार्रवाई भी करेंगे।

विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह इस बात से आहत हैं कि सम्मेलन करके उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष से हटा दिया गया। अब सुलह की बात हो रही है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने की मांग की जा रही है। वे इसे अपने सम्मान पर चोट मान रहे हैं। मिलने वालों से पीड़ा जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन


वे चाहते हैं कि पार्टी एकजुट रहे, लेकिन इसके लिए वे खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने की शर्त मानें, यह उन्हें मंजूर नहीं है। वजह, उन्होंने सपा को बनाया, खड़ा किया और सत्ता तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके खेमे के नेताओं का कहना है कि सपा मुखिया अलग चुनाव नहीं लड़ना चाहते, लेकिन यदि पार्टी का विभाजन अपरिहार्य हो गया तो वह मजबूती से अपने प्रत्याशी उतारेंगे, उनके लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे।

साथ छोड़ने वाले विधायक, मंत्रियों पर होगी कार्रवाई

mulayam may contest UP election with his candidates.

मुलायम उन विधायकों, मंत्रियों व नेताओं के टिकट काटेंगे जो संकट के समय उनका छोड़ गए। वह प्रत्याशियों की नई सूची जारी करेंगे।

सुलह के लिए आज फिर होगी बात
मुलायम खेमे के नेताओं के मुताबिक शनिवार को एक बार फिर सुलह की कोशिशें होंगी। इसमें आजम खां की अहम भूमिका हो सकती है।

नेताजी ने उनसे कह दिया है कि वह जो लिखकर ले आएंगे, उन्हें मंजूर होगा। मुलायम खेमा सीएम अखिलेश यादव की कई शर्तें मानने को तैयार है, लेकिन नेताजी के सम्मान से समझौता करने को तैयार नहीं है।

मुलायम ने साइकिल पर ठोका दावा

mulayam may contest UP election with his candidates.

मुलायम सिंह यादव ने भारत निर्वाचन आयोग को चिट्ठी लिखकर पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल पर दावा ठोक दिया है। एक जनवरी को हुए राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद सपा दो खेमों में बंट गई है।

एक खेमे ने अखिलेश यादव को अध्यक्ष चुन लिया है जबकि मुलायम पहले से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। दोनों खेमों के बीच साइकिल को लेकर जद्दोजहद चल रही है। इसी क्रम में मुलायम ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने साइकिल पर अपना दावा जताया है।

सारी कवायदें नाकाम, नहीं हो पाई मुलायम-अखिलेश में सुलह

mulayam may contest UP election with his candidates.

तमाम कोशिशों के बावजूद शुक्रवार को भी सपा में सुलह की कोशिशें परवान नहीं चढ़ सकीं। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

सुबह अखिलेश से शिवपाल यादव की मुलाकात के बाद ‌गतिरोध टूटने की उम्मीद थी, लेकिन दिन भर बैठकों के दौर के बावजूद कोई हल नहीं निकला। मुलायम-अखिलेश के बीच रात तक बैठक नहीं हो सकी।

सिम्बल बचाने की लड़ाई लड़ रहे सपा दोनों खेमों के बीच शुक्रवार को उस समय सुलह की उम्मीदें जगीं जब सुबह 10.20 बजे ‌शिवपाल मुख्यमंत्री अखिलेश के 5 केडी स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। बाद में शिवपाल, अमर सिंह, आजम खां, बेनी प्रसाद वर्मा मुलायम से मिले। सैफई से परिवार के कुछ सदस्य भी सुलह कराने आए, पर बात नहीं बन सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed