मिशन उपचुनाव पर मुलायम, समझाने लगे 'राजनीति'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने प्रबुद्ध समाज के लोगों से विधानसभा उपचुनावों में पार्टी के लिए समर्थन और सहयोग मांगा।
उनसे सरकार की नीतियों, योजनाओं और कामों से आम लोगों को अवगत कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में हार से ही जीत का रास्ता खुलता है।
सपा मुख्यालय में प्रबुद्ध सभा के पदाधिकारियों की बैठक में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सत्ता बड़ी नहीं होती है, सिद्धांत और विचारधारा बड़े होते हैं।
'बड़ी बातें करने वाले बड़े नहीं'
मुलायम ने कहा कि देश सिद्धांत और विचारधारा पर चलता है। सपा ने कभी सिद्धांतों और विचारधारा से समझौता नहीं किया।
उन्होंने कहा, बड़ी-बड़ी बातें करने वाले बड़े नहीं होते बल्कि बड़ा काम करने वाले बड़े होते हैं। देश की आजादी से लेकर देश को आगे बढ़ाने तक में प्रबुद्ध समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
उन्होंने प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय की गतिशीलता, मेहनत व संगठन की क्षमता को सराहा।
मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने हमेशा प्रबुद्ध समाज को सम्मान दिया है।
झूठ के सहारे मिली सत्ता
मनोज के अनुसार, यूपी में देश के किसी भी राज्य से अधिक जनहित की योजनाओं को लागू किया गया है। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुए हैं।
एक पार्टी केवल झूठ के सहारे सत्ता तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध सभा के कार्यकर्ता चौपालें लगाकर झूठ का सहारा लेने वालों के चेहरे बेनकाब करेंगे।
बैठक में पूर्व मंत्री विनोद तिवारी, रवीन्द्र पांडेय, जालौन के ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बृजेश उपाध्याय, हमीरपुर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा ने संबोधित किया।