फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam is backing rapists for vote

'वोट के लिए मुलायम हैं बलात्कारियों के साथ'

Wed, 16 Apr 2014 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Apr 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
mulayam is backing rapists for vote

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने बलात्कारियों का समर्थन कर महिलाओं का अपमान किया है।

विज्ञापन


आयोग की रोक के बावजूद जिस तरह मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में सभा में मो. आजम खां का पत्र पढ़ा गया, वह गंभीर अपराध है।

इसके लिए आयोग को सपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सपा की मान्यता रद्द कर देनी चाहिए। डॉ. वाजपेयी ने कहा कि वोट हासिल करने की खातिर मुलायम सिंह घटिया हथकंडों पर उतर आए हैं।

वह अपराधियों व बलात्कारियों का रैकेट बनाकर वोट हासिल करना चाहते हैं।

मुलायम ने बढ़ाया बलात्कारियों का दुस्साहस

mulayam is backing rapists for vote

लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि बलात्कारियों को फांसी की सजा का विरोध करके मुलायम ने न्यायालय की अवमानना की है।

मुलायम के बयान से बलात्कारियों का दुस्साहस बढ़ा है। मेरठ में डॉक्टर की हत्या इसी दुस्साहस का परिणाम है।

डॉक्टर ने बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया था। प्रदेश में डेढ़ साल के भीतर 1535 बलात्कार की घटनाएं हो चुकी हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुलायम व अबू आजमी ने जिस तरह के बयान दिए है।

उसके चलते इन लोगों के चुनाव लड़ने पर चुनाव आयोग को रोक लगानी चाहिए। उन्होंने महिलाओं से सपा के खिलाफ वोट देकर सबक सिखाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेडकर के नाम पर माया ने किया घोटाला

mulayam is backing rapists for vote

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बसपा प्रमुख मायावती पर भी हमला बोला। आरोप लगाया कि मायावती ने डॉ. अंबेडकर के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला किया है।

कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी कम से कम मायावती से ज्यादा डॉ. अंबेडकर को जानते हैं। कहा मायावती को दलितों से प्रेम है न सर्वसमाज से।

इसका प्रमाण यह है कि आज तक मायावती न तो सतीश मिश्र को कभी अपने बराबर बैठाए दिखी और न दलित वर्ग के किसी व्यक्ति को।

इसके विपरीत मोदी के साथ हर आदमी उनके बराबर बैठ सकता है।

विज्ञापन

भाजपा में शामिल हुए पूर्व पुलिस उपाधीक्षक

mulayam is backing rapists for vote

पूर्व पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई।

शैलेंद्र पुलिस अधिकारी रहते हुए प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कई अभियान चलाए। बाद में उन्होंने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया।

भाजपा से पहले वह कांग्रेस में थे। कांग्रेस ने लोकसभा के पिछले चुनाव में सिंह को चंदौली से चुनाव लड़ाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed