आजम के आगे मुलायम ने भी घुटने टेकेः आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि किसी पर दबाव डालकर उसका धर्मांतरण करवाना घटिया मानसिकता का परिचायक है।
यूपी सरकार और इसके मंत्री आजम खां को अपनी मानसिकता बदलनी होगी, वरना हिंदू परिवारों का धर्मांतरण हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
कहा, आजम के सामने प्रदेश सरकार ही नहीं, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने भी घुटने टेक दिए हैं। अगर सरकार ने आजम पर सख्ती नहीं की तो हमें सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पडे़गा।
हरिद्वार में पहले से ही है नियम
आदित्यनाथ ने यह बात यहां सरोजनीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने रामपुर मामले पर कहा, जबरन धर्मांतरण के खिलाफ हम आंदोलन चलाएंगे।
एक सवाल के जवाब में कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए समान कानून लागू होना चाहिए। यह कानून किसी जाति-धर्म के लिए नहीं होना चाहिए।
हरिद्वार में काफी पहले से यह नियम चला आ रहा है कि गंगा आरती व वहां के घाटों पर केवल हिंदू समाज के लोग ही आ सकते हैं।
घाट के पंडा इसका ध्यान रखें। कहा, जबरन धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी होगी। सपा सरकार अपने हित के लिए फिर से दंगा भड़काने की सोच रही है।