फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mukul Vasnik alleged Modi govt on security of country.

'देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर निवेश ला रहे हैं मोदी'

Sat, 23 May 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 May 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Mukul Vasnik alleged Modi govt on security of country.

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक ने मोदी सरकार पर राष्ट्रीय हित व देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। कहा कि केंद्र सरकार 2014-15 के रक्षा बजट में आवंटित राशि में से 28,446 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करने में नाकाम रही।

विज्ञापन


इस सरकार ने पिछले पांच साल में रक्षा बजट में सबसे कम राशि खर्च की है। यूपीए सरकार द्वारा एक्स सर्विसमैन के लिए शुरू की गई ‘वन रैंक-वन पेंशन’ योजना भी छलावा बनी हुई है।
विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में वासनिक ने कहा, मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) लाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीए सरकार में एफडीआई को आईबी और रा जैसी एजेंसियों की जांच से गुजरना जरूरी था। इस अनिवार्य प्रक्रिया को खत्म कर दिया गया है।

‘बढ़ते गए सीमा पर वार-ऐसी रही मोदी सरकार’

Mukul Vasnik alleged Modi govt on security of country.

उन्होंने रक्षा खर्च में कटौती, पाक द्वारा संघर्ष विराम का निरंतर उल्लंघन, सीमा पर बढ़ती गोलाबारी व नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ मामले पर भी सरकार की आलोचना की।

मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल पर उन्होंने कहा-‘बढ़ते गए सीमा पर वार-ऐसी रही मोदी सरकार’। कहा कि यूपीए सरकार ने 2013 में 4057 किमी लंबी भारत-चीन सीमा के लिए संपूर्ण माउंटेन स्ट्राइक कोर, दो स्वतंत्र पैदल सेना ब्रिगेड और दो स्वतंत्र बख्तरबंद ब्रिगेड के गठन का फैसला किया था।

लगभग 9000 सैनिकों से लैस यह सेना सीमा पार से चीनी तैयारियों के जवाब में खड़ी की गई थी। मोदी की चीन यात्रा से मात्र तीन सप्ताह पहले माउंटेन स्ट्राइक कोर की शक्ति और बजट आकार में 50 प्रतिशत की कटौती कर दी गई। उन्होंने प्रधानमंत्री से इसका कारण पूछा।

नियंत्रण रेखा पर 96 बार हुआ युद्घ विराम का उल्लंघन

Mukul Vasnik alleged Modi govt on security of country.

उन्होंने कहा, जून 2014 से फरवरी 2015 के बीच पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर 746 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। इसमें कई सैनिक व नागरिक मारे गए।

इससे ठीक एक साल पहले नियंत्रण रेखा पर 96 बार युद्ध विराम का उल्लंघन हुआ था। इस पर प्रधानमंत्री मौन हैं। उनकी 56 इंच की छाती कहां गई?

फ्रांस से एयरक्राफ्ट सौदे पर उठाए सवाल
वासनिक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने फ्रांस यात्रा के दौरान इसाल्ट से 36 फाइटर विमान (राफेल) खरीदने की घोषणा की है। यह निर्णय पूरी तरह गैरपारदर्शी है।

सरकार ने आज तक विमान की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, विधायक आराधना मिश्रा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed