{"_id":"6605b05c8336f4058a0127c2","slug":"mukhtar-ansari-news-gajipur-mau-and-azamgarh-police-on-high-alert-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukhtar Ansari News: मुख्तार की मौत हाई अलर्ट पर तीन जिलों की पुलिस, भड़काऊ पोस्ट पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mukhtar Ansari News: मुख्तार की मौत हाई अलर्ट पर तीन जिलों की पुलिस, भड़काऊ पोस्ट पर होगी कार्रवाई
Fri, 29 Mar 2024 07:06 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 29 Mar 2024 07:06 AM IST
सार
माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की पुष्टि होने के बाद तीन जिलों की पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी प्रशासन नजर रख रहा है। अफवाह, भड़काऊ व आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की पुष्टि के बाद पूरे प्रदेश में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। गाजीपुर, मऊ और आजमगढ़ पुलिस को अलर्ट पर रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, मुख्तार का परिवार गाजीपुर से बांदा की ओर रवाना हो गया है। वहीं, मामले में सोशल मीडिया में अफवाह, भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा मेडिकल कॉलेज बांदा ने मुख्तार अंसारी की मौत की पुष्टि की है। मुख्तार पर जारी किए गए बयान में मेडिकल कॉलेज की तरफ से कहा गया है कि बृहस्पतिवार शाम को करीब 8.25 बजे मुख्तार अंसारी (63) को जेल के कार्मिकों के द्वारा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा लाया गया। मरीज को नौ डॉक्टरों की टीम द्वारा तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई। परंतु भरसक प्रयासों के बावजूद दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।