{"_id":"60e020f78d707c71d005bf82","slug":"mukesh-sahni-s-party-vip-will-fight-on-160-seats-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 160 सीटों पर चुनाव लड़ेगी मुकेश साहनी की वीआईपी, बोले- मैं बाजीगर हूं, हारकर भी जीतता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 160 सीटों पर चुनाव लड़ेगी मुकेश साहनी की वीआईपी, बोले- मैं बाजीगर हूं, हारकर भी जीतता हूं
Sat, 03 Jul 2021 07:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:34 PM IST
सार
बिहार सरकार में मंत्री मुकेश साहनी ने यूपी में 160 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने संजय निषाद को भी साथ लाने की बात कही है।
विज्ञापन
मुकेश साहनी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि वह बाजीगर हैं और विधानसभा चुनाव में खुद हारे, फिर भी उनके सिर पर ताज सजा। उन्होंने कहा कि वीआईपी आगामी विधानसभा पूरी तैयारियों के साथ लड़ेगी। 25 जुलाई को पूर्व सांसद फूलन देवी के शहादत दिवस पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
मुकेश सहनी ने शनिवार को गोमतीनगर स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से सभी 403 सीटों पर हमारी नजर है। लेकिन, 160 सीटों पर निषाद मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। वहां हमारी विशेष तैयारी होगी। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई को ही सभी 18 मंडलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निषाद समाज को समुचित आरक्षण के लिए दिल्ली में भी हमारी पार्टी का सांसद होना जरूरी हैं। 25 सांसद के लक्ष्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के बाद यूपी में मजबूत होना जरूरी है। इसलिए यहां हम अपने संगठन को विस्तार दे रहे हैं। उन्होंने निषाद पार्टी के नेता संजय निषाद को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, वह मेरे भाई हैं। हमारे साथ आएं। अगर उन्हें खून की जरूरत भी पड़ी तो देंगे। साथ ही कभी उनके सपा और कभी भाजपा के साथ होने पर सवाल भी उठाए। कहा, एक सीट लेकर भी संजय निषाद समझौता कर लेते हैं। इस अवसर पर वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटनराम निषाद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन