फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   muhoort for rakshabandhan.

रक्षाबंधन: जानें, कब से कब तक है राखी बांधने का उत्तम मुहूर्त

Sun, 26 Aug 2018 12:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
muhoort for rakshabandhan.

रक्षाबंधन पर रविवार को बहनें भाई की कलाई पर दिन भर राखी बांध सकती हैं। पूर्णिमा का मान रविवार को उदया से लेकर शाम 4:16 बजे तक होने के चलते इस समय तक रक्षासूत्र बांधने का उत्तम मुहूर्त रहेगा। अरसे बाद दिन के समय भद्रा न होने के चलते सुबह से लेकर शाम तक रक्षाबंधन के मुहूर्त रहेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस बार 26 अगस्त को शाम 4:16 बजे तक राखी बांधना उत्तम रहेगा, क्योंकि उसके बाद पूर्णिमा का मान समाप्त हो जाएगा और प्रथमा (परेवा) लग जाएगी।

विज्ञापन


गोमतीनगर निवासी आचार्य प्रदीप के मुताबिक, शनिवार को दोपहर 2:25 बजे के बाद से श्रावण पूर्णिमा शुरू हो गई। जो कि अगले दिन 26 अगस्त रविवार को शाम 4:16 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन


जिसके चलते रविवार को उदया तिथि में पूर्णिमा का मान मिलने के चलते उसी दिन रक्षाबंधन मनाना, राखी बांधना उत्तम है। लेकिन शाम को प्रथमा यानि की परेवा का मान लगने से पहले राखी बंधवाना श्रेयस्कर रहेगा। इस बार भद्रा भी बहनों को परेशान नहीं करेगी, क्योंकि भद्रा 25 की अगस्त की रात 3 बजे खत्म हो चुकी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गणपति स्मरण के बाद बांधें राखी

ज्योषिचार्य पं. राकेश पांडेय ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन कुल पुरोहित अपने यजमान को, बहनें अपने भाई को रक्षासूत्र बांध तिलक लगाकर चिरंजीवी व सर्वत्र विजयी होने की कामना करती हैं। येन बद्धो बली राजा दान वेंद्रो महा बल: तेन त्वां प्रति बद्धनामि रक्षे माचल माचल.. मंत्र से रक्षासूत्र बांधना श्रेष्ठ माना गया है। रक्षाबंधन के पूर्व गणेश जी का स्मरण करके ही बहनें अपने भाई को राखी बांधें।

कहते हैं कि इसी मंत्र से प्राचीन काल में द्रोपदी ने श्री कृष्ण को, देव गुरु बृहस्पति ने इंद्र को रक्षासूत्र बांधा था। इसी दिन श्रावणी का उपाकर्म ब्राह्मणों द्वारा किया जाता है। जिसमे वेद पाठी व्राह्मण यज्ञोपवीत की शुद्धि करते हैं। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक रक्षा बाँधने का विशेष मुहूत..सुबह  5:40 से 11:43 तक और दोपहर 2 बजे से 4:16 तक भी है।

राशि के अनुसार बांधे राखी

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक राशियों के अनुरूप राखी बांधी जाये, तो शुभकारक रहेगा।
मेष-- लाल, गुलाबी या पीले रंग की।
वृष--  श्वेत, नीली, रेशमी-चमकीली।
मिथुन--हरी, नीली, गुलाबी।
कर्क--श्वेत, पीली, चमकीली-रेशमी।
सिंह--लाल, गुलाबी या पीली।
कन्या-- श्वेत, हरी, गुलाबी।
तुला-- श्वेत, नीली-चमकीली।
वृश्चिक-- लाल, गुलाबी या पीेली।
धनु-- पीली, लाल या गुलाबी।
मकर-- नीली, चमकीली-श्वेत।
कुंभ-- श्वेत-नीले रंग की।
मीन-- पीली या गुलाबी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed