फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mud house collapses suddenly in Hulaskheda; family trapped under the thatched roof.

Lucknow News: हुलासखेड़ा में भरभराकर ढहा कच्चा मकान, छप्पर के नीचे आया परिवार

Thu, 01 Oct 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Mud house collapses suddenly in Hulaskheda; family trapped under the thatched roof.
दंपती और क्षतिग्रस्त मकान।
सरोजनीनगर। बीते दिनों हुई बारिश ने हुलासखेड़ा गांव निवासी 71 वर्षीय गौरीशंकर तिवारी के परिवार के सिर की छत छीन ली। मंगलवार देर रात उनका जर्जर कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि हादसे में परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। मकान ढहने के बाद अब बुजुर्ग पत्नी और बेटे के साथ घर के बाहर छप्पर के नीचे रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


गौरीशंकर तिवारी ने बताया कि वह पत्नी मोनी तिवारी और बेटे आयुष के साथ इसी मकान में रहते थे। बारिश के बाद मकान पहले से ही कमजोर हो गया था। मंगलवार देर रात छत समेत मकान का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। घरेलू सामान भी मलबे में दबकर खराब हो गया। गौरीशंकर ने बताया कि आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण वह मकान का दोबारा निर्माण कराने में असमर्थ हैं। पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

दंपती और क्षतिग्रस्त मकान।

दंपती और क्षतिग्रस्त मकान।

दंपती और क्षतिग्रस्त मकान।

दंपती और क्षतिग्रस्त मकान।

दंपती और क्षतिग्रस्त मकान।

दंपती और क्षतिग्रस्त मकान।

दंपती और क्षतिग्रस्त मकान।

दंपती और क्षतिग्रस्त मकान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed