फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MSME Minister Sachan called upon industrialists of Karnataka to invest in UP At trade show of UP in Bengaluru

UP News: कर्नाटक के उद्योगपतियों से निवेश का आह्वान, MSME मंत्री सचान बोले- यूपी अब भारत की विकास गाथा का इंजन

Fri, 18 Jul 2025 10:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 10:46 PM IST
सार

MSME मंत्री राकेश सचान ने कर्नाटक के उद्योगपतियों से उत्तर प्रदेश में निवेश का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यूपी अब भारत की विकास गाथा का इंजन है। बेंगलुरू में यूपी के भव्य ट्रेड शो में 250 से अधिक उद्योगपति व निर्यातकों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
MSME Minister Sachan called upon industrialists of Karnataka to invest in UP At trade show of UP in Bengaluru
मंत्री राकेश सचान - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का तीसरा संस्करण 25 से 29 सितंबर के बीच इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में होगा। इसी क्रम में शुक्रवार को बेंगलुरू के विजयनगर में भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इसमें खाद्य प्रसंस्करण, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, हस्तशिल्प, परिधान, अरोमा, अगरबत्ती निर्माण जैसे क्षेत्रों से जुड़े 250 से अधिक उद्योगपतियों व निर्यातकों ने भाग लिया। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्हें उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया। इस रोड शो का उद्देश्य देशभर के उद्योगों को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो से जोड़ना और एमएसएमई को वैश्विक मंच देना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में यूपी के एमएसएमई, खादी, ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा व वस्त्र मंत्री राकेश सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब भारत की विकास गाथा का इंजन बन चुका है। यह देश का अकेला राज्य है, जो अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो कर रहा है। सचान ने यूपी में निवेश के लाभ गिनाते हुए कर्नाटक के इंडस्ट्रियल एसोसिएशन व संगठनों को ट्रेड शो में आमंत्रित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन यूपी के साथ पूर्ण सहयोग को तैयार

रोड शो में कर्नाटक के प्रतिनिधियों ने भी यूपी में व्यापारिक गतिविधियों को लेकर उत्साह दिखाया। एचवीएस कृष्णा ने बताया कि 75 हजार सदस्यों में से 10 हजार उत्तर प्रदेश से हैं। बीआर गणेश राव ने कहा कि ट्रेड शो नए बाजार खोलता है। एमजी बालकृष्णा ने कहा कि संगठन यूपी के साथ पूर्ण सहयोग को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed