फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MPs, MLAs will know the reality of electricity works

Lucknow News: बिजली के कामों की हकीकत जानेंगे सांसद, विधायक

Mon, 24 Mar 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
MPs, MLAs will know the reality of electricity works
लखनऊ। राजधानी के सांसद, विधायक गर्मियों में निर्बाध बिजली व्यवस्था के लिए क्या-क्या इंतजाम कराए गए और आने वाले वित्तीय वर्ष में क्या-क्या कार्य कराए जाएंगे, इसकी हकीकत जानेंगे। इसके लिए विभूतिखंड गोमतीनगर के पारेषण भवन में जनप्रतिनिधि व इंजीनियरों के बीच सोमवार शाम बैठक प्रस्तावित है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता सुशील गर्ग के मुताबिक, बैठक में लखनऊ पूर्व के विधायक ओपी श्रीवास्तव, बीकेटी के विधायक योगेश शुक्ला, लखनऊ के सांसद एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला सहित भाजपा के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। लेसा गोमतीनगर जोन की इस बैठक में इंदिरानगर, मुंशी पुलिया, गोमतीनगर, चिनहट खंड के करीब 2.31 लाख उपभोक्ताओं के लिए उपकेंद्र से लेकर मोहल्लों और कॉलोनियां में बिजली से जुड़े विकास कार्यों की बिजली इंजीनियर विस्तार से जानकारी देंगे। इसके अतिरिक्त आगामी वित्तीय वर्ष में बिजनेस सहित अन्य प्लान के जरिये इन खंडों में 128 करोड़ रुपये की लागत से सुधार कार्य के बनाई गई योजना पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed