{"_id":"617a285ba8c862657706e2e9","slug":"mpmla-court-summons-all-the-alleged-in-monumment-scam-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्मारक घोटाला के सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया तलब, 1400 करोड़ का था घोटाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: स्मारक घोटाला के सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया तलब, 1400 करोड़ का था घोटाला
Thu, 28 Oct 2021 10:05 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:05 AM IST
सार
स्मारक घोटाले में एमपीएमएलए कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई दो नवंबर को तय की गई है। मामले में राजकीय निर्माण निगम के 25 तत्कालीन अफसर व 32 अन्य पर आरोप हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा शासनकाल में लखनऊ और नोएडा में बने स्मारक व पार्कों के निर्माण में करीब 1400 करोड़ रुपये के घोटाले में जांच के बाद सतर्कता अधिष्ठान की ओर से दाखिल चार्जशीट पर एमपीएमएलए कोर्ट ने संज्ञान लिया है। विशेष न्यायाधीश पवन कुमार रॉय ने मामले में आरोपियों को तलब करते हुए सुनवाई के लिए दो नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
चार्जशीट में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के 25 तत्कालीन अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा 32 अन्य आरोपी बनाए गए हैं। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ गबन, भ्रष्टाचार व साजिश की धाराओं को संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शासन के आदेश पर गोमतीनगर में एक जनवरी, 2014 को रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले की जांच की गई। तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत 18 लोगों के खिलाफ विवेचना की गई। पता चला कि आरोपियों ने नियम विरुद्ध कंसोर्टियम प्रमुख बनाकर खनन कराया और धन प्राप्त किया।
विज्ञापन