फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mphil and bed fee to be hike in lucknow university

एलयू से एमफिल व बीएड करने वालों को चुकानी होगी अब ज्यादा फीस

Thu, 30 Jun 2016 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Jun 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
mphil and bed fee to be hike in lucknow university
स्टूडेंट्स - फोटो : demo pic

लखनऊ विश्वविद्यालय से एमफिल और बीएड करने वालों को अब अधिक फीस देनी होगी। एमफिल की फीस में 50 फीसदी तो बीएड की चार गुना तक बढ़ाई गई है।

विज्ञापन


फीस बढ़ोतरी के पीछे एमफिल को दो से तीन सेमेस्टर और बीएड एक साल की जगह चार सेमेस्टर करना बताया गया है। वैसे तो कोर्सेज में बदलाव 2015 के प्रवेश के बाद से ही लागू हो चुका, लेकिन एलयू ने सत्र लगभग बीतने के बाद शुल्क  रिवाइज किया है। 
विज्ञापन


बुधवार को कुलपति प्रो. एसबी निमसे की अध्यक्षता में हुई वित्त समिति की बैठक में नए शुल्क लागू करने पर मोहर लगा दी गई। एमफिल में यदि सेल्फ फाइनेंस कोर्स का उदाहरण लें तो हिंदी के प्रत्येक सेमेस्टर की फीस 13,500 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सेमेस्टर में छात्र को 27 हजार रुपये देने पड़ते थे, लेकिन अब तीन सेमेस्टर के हिसाब से 40,500 रुपये देने होंगे। इसी तरह अन्य विषयों और रेग्युलर छात्रों की फीस भी प्रति सेमेस्टर बढ़ेगी।

वीसी ने बताया कि 2015 में दाखिला लेने वाले छात्रों की पढ़ाई तीन सेमेस्टर की होगी, लेकिन शुल्क दो सेमेस्टर का लिया जाएगा। एक सेमेस्टर की पढ़ाई का खर्च विवि खुद वहन करेगा।

मालूम हो कि एमफिल हिंदी के छात्र इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से कुलपति कार्यालय और विभाग से राहत मांग रहे थे। इसके अलावा वित्त समिति में कुछ अन्य निर्णय भी हुए।

फीस बढ़ने से स्टूडेंट्स को होगी परेशानी

mphil and bed fee to be hike in lucknow university
डेमो

2014-15 तक कोर्स एक साल होने के कारण इसकी सालाना फीस 2400 रुपये थी। लेकिन अब विवि 2400 रुपये प्रति सेमेस्टर परीक्षा शुल्क लगेगा। इस लिहाज से दो साल में छात्रों को 9600 रुपये देने होंगे।

सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में शासन द्वारा निर्धारित फीस में परीक्षा शुल्क शामिल होने के चलते अलग से परीक्षा शुल्क नहीं देना पड़ेगा। 
वहीं, एलयू व अनुदानित कॉलेजों के छात्रों को अलग से परीक्षा शुल्क देना होगा।

एलयू व संबद्ध अनुदानित कॉलेजों के करीब 350 छात्र-छात्राएं परीक्षा शुल्क बढ़ने से प्रभावित होंगे। हालांकि बीएड में नई व्यवस्था नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन के मानकों के अनुरूप लागू की गई है। 

 इन पर भी सहमति 
-वन टाइम सेटलमेंट के तहत विवि नगर निगम को एक मुश्त 3.70 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा, जिससे 2.70 करोड़ का ब्यॉज माफ होगा। 
- पुरानी गाड़ियों की बिक्री ओर सेलेक्शन व एडवाइजरी कमेटी के सदस्यों का दिया जाने वाला भत्ता भी दोगुना किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed