{"_id":"666bf5cfe13548624d08bdb6","slug":"mp-rakesh-rathore-sit-on-dharna-to-against-taking-muslim-men-in-custody-in-sitapur-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा वापस लेने की मांग: धरने पर बैठे सांसद की एसपी से बहस, बोले- आप लड़ना चाहते हैं... मैं आमरण अनशन करूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा वापस लेने की मांग: धरने पर बैठे सांसद की एसपी से बहस, बोले- आप लड़ना चाहते हैं... मैं आमरण अनशन करूंगा
Fri, 14 Jun 2024 04:27 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 14 Jun 2024 04:27 PM IST
सार
सीतापुर के सांसद राकेश राठौर मुस्लिम युवकों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के मामले में धरने पर बैठ गए। आरोप है कि इन युवकों ने महंत पर हमला कर किया था।
विज्ञापन
धरने पर बैठे सांसर राकेश राठौर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में स्थित बड़ी संगत के महंत बजरंगमुनि पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान उनके साथी को भी चोटें आईं है। महंत ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने विशेष समुदाय के युवकों को हिरासत में लिया है। इसके विरोध में सांसद राकेश राठौर धरने पर बैठ गए हैं। सांसद राकेश राठौर ने कहा कि वह 17 वर्षीय किशोरी फलक को छुड़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस उसे भी थाने ले आई थी। उन्होंने कहा कि अगर किशोरी निर्दोष है तो उसे तुरंत छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान सांसद से पुलिस अधीक्षक प्रेम प्रकाश से बहस भी हुई जिस पर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें यहां से जबरदस्ती हटाने का प्रयास किया गया तो वो आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के उदासीन आश्रम कमाल सरांय बड़ी संगत के प्रबंधक महंत बजरंगमुनि ने बताया कि देर शाम अपनी माता जी को लखनऊ से देखकर वापस आ रहे थे। उनकी माता जी अस्पताल में भर्ती हैं। आरोप है कि असोरढ मार्ग से होते हुए वह भुइंऊ ताली तीर्थ बाग के निकट पहुंच रहे थे। इसी दौरान एक विवादित बाग में विशेष समुदाय के लोग आम तोड़ रहे थे। महंत ने मना किया तो वह नहीं माने। उन्होंने कस्बा चौकी पर फोन किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, बोले- धर्म को राजनीति से दूर रखें, बुनियादी मुद्दों पर हो बात
ये भी पढ़ें - हार पर भाजपा में रार: हारे उम्मीदवारों ने बंद लिफाफे में सबूत समेत बताई वजह, इन जातियों ने बनाई चुनाव से दूरी
मौके पर दो सिपाही पहुंचे आरोपी उनसे भी लड़ने लगे। महंत जैसे तैसे आश्रम के निकट पहुंचा तो पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। महंत को बचाने पहुंचे उनके साथी पंकज को दबंगों ने बुरी तरह से पीट दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे मोहल्लेवालों पर भी आरोपियों ने हमला किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गए।
महंत ने पुलिस को तहरीर दी है। महंत पर पहले भी कई हमले हो चुके हैं। एसओ नीरज सिंह ने बताया कि आम तोड़ने को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ था। हमले की जांच की जा रही है। वहीं ,सांसद को समझाया जा रहा है।