{"_id":"5fc749168ebc3e9bea14fb12","slug":"mp-menka-gandhi-two-days-visit-to-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं सांसद मेनका गांधी, बोलीं- किसानों की शिकायत मिली तो जेल भेजवा दूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं सांसद मेनका गांधी, बोलीं- किसानों की शिकायत मिली तो जेल भेजवा दूंगी
Wed, 02 Dec 2020 01:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर दौरे पर सांसद मेनका गांधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन बुधवार को पूरे रौ में दिखीं। उन्होंने दोस्तपुर धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों ने सांसद से शिकायत की कि उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। क्रय केंद्र के कर्मचारी तमाम तरह के बहाने कर लौट देते हैं। यह सुनते ही सांसद मेनका गांधी का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह को सख्त चेतावनी दी। कहा कि सुधर जाइए। अगर एक भी किसान की शिकायत मिली तो जेल भेजवा दूंगी। सांसद ने दोस्तपुर में कैम्प लगाकर जनता की शिकायतें भी सुनी। संबंधित अधिकारियों को सीधे फोन कर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन