{"_id":"5e4a42778ebc3ee5c47e0522","slug":"mp-maneka-gandhi-reached-sultanpur-to-meet-physical-assault-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता से मिलीं सांसद मेनका गांधी, अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता से मिलीं सांसद मेनका गांधी, अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ने के दिए निर्देश
Mon, 17 Feb 2020 09:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 Feb 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
सांसद मेनका गांधी दुष्कर्म पीड़िता बच्ची से मिलने पहुंचीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने सोमवार को जिला महिला अस्पताल पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता बच्ची का हालचाल लिया। सांसद ने पीड़िता के परिजनों को आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। सांसद के पहुंचने से पहले ही एसपी कुड़वार थानाध्यक्ष को हटा चुके थे साथ ही डीएम भी अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का हालचाल ले चुकी थीं।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह पार्टी के पदाधिकारियों के साथ जिला महिला अस्पताल पहुंचीं सांसद मेनका गांधी ने दुष्कर्म पीड़िता का हालचाल लेकर पीड़िता के परिजनों से बातचीत की और न्याय का भरोसा दिलाया। सांसद ने इलाज व अन्य कार्रवाई के बाबत भी परिजनों से चर्चा की। अभी तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सांसद ने पुलिस को तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सांसद ने महिला अस्पताल की सीएमएस को पीड़िता का अच्छा इलाज करवाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
पिछले दिनों कुड़वार थाना क्षेत्र की एक सात वर्षीय बच्ची से एक किशोर ने दुराचार किया था। पुलिस ने इसमें तीन को आरोपी बनाया है। मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि दो अन्य की तलाश कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर सांसद के अस्पताल जाने की संभावना देखते हुए जिलाधिकारी सी. इंदुमती दो दिन पहले ही दुष्कर्म पीड़िता का हालचाल ले चुकी हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा दो दिन पहले ही थानाध्यक्ष कुड़वार को हटा चुके हैं।
विज्ञापन