{"_id":"5ac9e6d94f1c1bf1618b62b3","slug":"mp-kaushal-kishore-responded-to-mayawati","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मायावती भूल गईं कि भाजपा ने ही उनकी जान सपाइयों से बचाई थी : कौशल किशोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती भूल गईं कि भाजपा ने ही उनकी जान सपाइयों से बचाई थी : कौशल किशोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 08 Apr 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस में बोलते भाजपा सांसद कौशल किशोर (बाएं)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद कौशल किशोर ने मायावती के आरोपों का करारा जवाब दिया है। मायावती के दलितों को गिरफ्तार करने के बयान पर उन्होंने सवाल किया कि माया बताएं, किस पर फर्जी मुकदमे लिखे गए हैं? मायावती भूल गई हैं कि सपाई जब उनकी जान लेना चाह रहे थे भाजपा ने ही उन्हें बचाया।
उन्होंने कहा कि कोई अपराध करेगा तो वह किसी भी वर्ग का होगा उस पर एक्शन होगा। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि जिन अपराधों में 7 साल तक की सजा है, उसमें सीधे गिरफतारी नहीं होगी, एससी एसटी एक्ट भी इसमें शामिल है।
मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर ने रविवार को प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि माया को तीन बार भाजपा ने सर्मथन दिया और और उनको सीएम बनाया। मायावती भूल गई हैं कि सपाई जब उनकी जान लेना चाह रहे थे भाजपा ने ही उन्हें बचाया। सीएम बनने के बाद यूपी में एससी आयोग को मायावती ने ही कमजोर किया।
विज्ञापन
आंबेडकर के जातिविहीन समाज की स्थापना के मिशन को मायावती ने कमज़ोर किया। उन्होंने ये भी कहा कि सीएम रहते हुए प्रतिनिधित्व को जस्टिफाई करने के बजाय मायावती सुप्रीम कोर्ट गईं जिसका सर्वाधिक नुकसान दलितों को हुआ।

'बाबा साहेब का मिशन अधूरा, भाजपा कर रही है पूरा'
किशोर ने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण अटल विहारी वाजपेयी जी ने लागू किया था तो फिर भाजपा इसके विरोध में कैसे हो सकती है। लोगों में सिर्फ भ्रम पैदा किया जा रहा है।
बाबा साहेब का मिशन था जातिविहीन समाज की स्थापना करना, केंद्र और प्रदेश सरकार उसी दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मायावती का कहना है कि दलितों को न्याय नहीं मिल रहा है जबकि दलितों के लिए सबसे ज्यादा काम भाजपा ने ही किया है। दलित वर्ग के अधिकारियों को सरकार सम्मान दे रही है।
सांसद बोले कि 13 अप्रैल को बाबा साहेब की जयन्ती की पूर्व संध्या पर हर जिले में दलित समाज के लोग आंबेडकर मिशन पद यात्रा करेंगे। इसका नाम होगा 'बाबा साहेब का मिशन अधूरा, भाजपा कर रही है पूरा'।
इससे पहले रविवार की सुबह मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा सरकार को दलित विरोधी बताया था। माया ने कहा था कि भारत बंद आंदोलन सफल होने के बाद भाजपा दलितों को गिरफ्तार कर रही है।