फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MP Chandrashekhar writes letter to CM Yogi Adityanath for joining in 69000 teachers bharti.

69,000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण प्रभावितों को दें नियुक्ति, सांसद चंद्रशेखर ने सीएम योगी को लिखा पत्र

Thu, 11 Jul 2024 01:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Jul 2024 01:20 AM IST
सार

सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि 69,000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण के नियमों की अनदेखी की वजह से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का मानक के अनुरूप चयन नहीं हो सका। इससे अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में है। 

विज्ञापन
MP Chandrashekhar writes letter to CM Yogi Adityanath for joining in 69000 teachers bharti.
नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

69,000 शिक्षक भर्ती का मामला एक बार फिर गरमाता दिख रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के इस मुद्दे को उठाने के बाद नगीना के सांसद चंद्रशेखर ने इस भर्ती के आरक्षण प्रभावितों को नियुक्ति देने की मांग की है। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि 69,000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण के नियमों की अनदेखी की वजह से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का मानक के अनुरूप चयन नहीं हो सका। इससे अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में है। इनकी शिकायत पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी वर्ष 2021 में यूपी सरकार को दी रिपोर्ट में स्पष्ट किया था कि भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया गया है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने कहा है कि विधानसभा चुनाव 2022 से पहले अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल से सीएम ने मुलाकात की थी और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। पर, ऐसा नहीं हुआ। वहीं, जनवरी 2022 में बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया में हुई गलती को मानते हुए 6,800 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर नियुक्ति देने की बात कही लेकिन दो साल बाद भी नियुक्ति नहीं मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि अभ्यर्थियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश देकर प्रभावित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed