{"_id":"68cfe1f3ee3aab8600014f30","slug":"mp-chandrashekhar-said-in-ayodhya-land-belonging-to-the-poor-was-taken-at-cheap-rates-and-given-to-industrial-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : सांसद चंद्रशेखर ने दिखाई सियासी ताकत, बोले- सस्ते में गरीबों की जमीन लेकर उद्योगपतियों को दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : सांसद चंद्रशेखर ने दिखाई सियासी ताकत, बोले- सस्ते में गरीबों की जमीन लेकर उद्योगपतियों को दी
Sun, 21 Sep 2025 05:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 21 Sep 2025 05:10 PM IST
सार
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अयोध्या में जनसभा को संबोधित कर राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां पर गरीबों की जमीन औने-पौने दामों पर लेकर उद्योगपतियों को दी गई।
विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर आजाद।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का माहौल गर्म हो गया है। इसी कड़ी में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को फॉर एवर लॉन में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
जनसभा में जुटी भारी भीड़ ने उनकी सियासी ताकत का अहसास कराया। चंद्रशेखर आजाद ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 17 से 18 महीनों तक चैन की नींद न सोएं, बल्कि गांव-गांव जाकर आजाद समाज पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कछार और गन्ने के खेत के बीच छका रहे भेड़िये... पिछले साल से अब तक 80 से अधिक हमले; दहशत में लोग
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - किडनी ट्रांसप्लांट के बाद भी नहीं रुके कदम, बाराबंकी के बलवीर ने जर्मनी में फिर जीता कांस्य पदक
उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी लगभग 50 प्रतिशत सीटें पिछड़े वर्ग के भाइयों को देगी ताकि उनकी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण को लेकर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि इस परियोजना में सबसे ज्यादा भूमि अनुसूचित जाति के लोगों की अधिग्रहित की गई है। न तो उन्हें ढंग से मुआवजा दिया गया और न ही पुनर्वास की कोई व्यवस्था की गई।
सांसद ने बताया कि अब तक 150 से ज्यादा मकानों को तोड़ा जा चुका है। चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि गरीबों की जमीनें औने-पौने दामों में खरीदकर उद्योगपतियों को दी जा रही हैं। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार और शोषण की पराकाष्ठा बताया और जनता से अपील की कि आने वाले चुनाव में इसका जवाब जरूर दें।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन