फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Moving scooter caught fire, woman saved her life by jumping

Lucknow News: चलती स्कूटी में लगी आग... महिला ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से हुई घटना

Fri, 28 Feb 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Updated Fri, 28 Feb 2025 01:15 AM IST
सार

लखनऊ में चलती स्कूटी में आग लग गई। महिला ने कूदकर अपनी जान बचाई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन
Moving scooter caught fire, woman saved her life by jumping
Lucknow News: चलती स्कूटी में लगी आग. - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ के गाजीपुर में बृहस्पतिवार सुबह निजी फाइनेंस कर्मी ठाकुरगंज के बालागंज निवासी सना की स्कूटी में आग लग गई। उन्होंने किसी तरह कूद कर जान बचाई। दमकलकर्मियों ने एक गाड़ी आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


सना गोमतीनगर स्थित निजी फाइनेंस कंपनी में काम करती हैं। सुबह वह स्कूटी से दफ्तर के लिए निकली थीं। 10.15 बजे पॉलिटेक्निक चौराहे के पास स्कूटी के इंजन से धुआं निकलने के बाद आग लग गई थी। एफएसओ के मुताबिक स्कूटी में आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।
विज्ञापन

खड़ी बाइक में आग लगाने आरोप

अन्य घटना में बंथरा के शिवपुरा निवासी धीरज कुमार ने अज्ञात पर उनकी बाइक में आग लगाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उनके मुताबिक बुधवार रात बाइक घर के बाहर खड़ी थी। देर रात किसी ने बाइक में आग लगा दी। घटना की जानकारी उन्हें अगले दिन सुबह हुई। इंस्पेक्टर के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed