{"_id":"b7a0cc2c87638ddb8d5d54277a2e96b4","slug":"movie-shooting-ends-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमटा दावत-ए-इश्क का दस्तरख्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमटा दावत-ए-इश्क का दस्तरख्वान
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Thu, 05 Dec 2013 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दावत-ए-इश्क का दस्तरख्वान सिमटा है। शहर में 18 नवंबर से चल रही यशराज कैंप की इस फिल्म का पैकअप बुधवार को लव-शव करते हुए गाने की शूटिंग के बाद हुआ।
विज्ञापन
शेड्यूल का अंतिम शूट दोपहर बाद तक कुड़ियाघाट से बड़ा इमामबाड़ा रूमी गेट के पास हुआ।
आदित्य और परिणीति के बीच यहां गाने के कुछ शॉट फिल्माए गए, जिसका शूट कुछ दिनों पहले ही डालीगंज लल्लूमल घाट पर हुआ था।
कुछ शॉट आदित्य और परिणीति चोपड़ा पर ओपेन कार में भी फिल्माए गए। सूत्रों की मानें, तो इसके बाद देर शाम की फ्लाइट से दोनों स्टार लौट गए।
गुरुवार को यहां शहर की कुछ ऐतिहासिक और चर्चित इमारतों के शूट फिल्माए जाएंगे। यह वहीं शूट हैं, जो फिल्म की शुरुआत में दिखाई देंगे।