फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   moulana kalbe javvad comments on BJP

'राजनाथ अच्छे, पर मोदी से डरता है मुसलमान'

Wed, 16 Apr 2014 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Apr 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
moulana kalbe javvad comments on BJP

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद का कहना है कि लखनऊ का मुसलमान राजनाथ सिंह को अटल बिहारी वाजपेयी की तरह प्रेम देना चाहता है, लेकिन भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की छवि से डरता है।

विज्ञापन


पढ़ें-मुस्लिमों से बोले राजनाथ, हमारे लिए दुआ कीजिए


जव्वाद ने साफ कहा कि गुजरात में हुई दहशतगर्दी से आज भी मुसलमान घबराते हैं और इसका असर राजनाथ सिंह पर पड़ सकता हैं।

अपने आवास पर मंगलवार को उन्होंने साफ कहा कि मुसलमान मोदी के नाम पर कभी भाजपा के करीब नहीं हो सकता। न ही वोट दे सकता है।

राजनाथ को हो सकता है नुकसान

moulana kalbe javvad comments on BJP

मौलाना ने आगे कहा कि राजनाथ सिंह की छवि साफ सुथरी है, इसलिए मुसलमान उनसे जुड़ा है लेकिन नरेंद्र मोदी के कारण उनको नुकसान होगा।

पढ़ें-कश्मीर की वादियों में राजनाथ ने भरी सियासी गर्मी

मौलाना जव्वाद का बयान इस मायने और अहमियत रखता है कि राजनाथ सिंह ने सोमवार को ही उनके आवास पर मुलाकात की थी और समर्थन मांगा।

दोनों की इस मुलाकात की सियासी गलियों में खासा चर्चा भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ ने क्या कहा था मौलाना से

moulana kalbe javvad comments on BJP

राजनाथ सिंह भले ही ‌मुस्लिमों से खुलकर अपने लिए वोट न मांग रहे हों, लेकिन उनके धर्मगुरुओं से मिलकर उन्होंने दुआ मांगने को जरूर कहा।

राजनाथ्‍ा ने मौलाना से दुआ करने की गुजारिश की वहीं मौलाना ने कहा कि हमारी दुआएं सब के साथ हैं।

मौलाना कल्बे जव्वाद के आवास पर भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मौलाना ने वक्फ संपत्तियों के मामलों के साथ दिल्ली में शाहे मरदां जोरबाग करबला के बारे में चर्चा की।

पढ़ें- 'वोट के लिए मुलायम कर रहे बला‌त्कारियों का समर्थन'


साथ ही मौलाना ने कहा कि वक्फ बोर्ड को सुन्नी वक्फ में मर्ज करने की कोशिश व गठन न होने से काफी शिया वक्फ को नुकसान हो रहा है। इस पर भाजपा नेताओं ने मौलाना को आश्वासन देते हुए कहा कि वे वक्फ संपत्तियों के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed