फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MOU worth thousands of crores were signed at PM Mitra Park Investors Meet in Lucknow

पीएम मित्र पार्क इन्वेस्टर्स मीट: हजारों करोड़ के MOU हुए साइन, उद्यमी बोले- सरकारी नीतियों से मिला बढ़ावा

Sat, 22 Mar 2025 12:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Mar 2025 12:28 PM IST
सार

पीएम मित्र पार्क इन्वेस्टर्स मीट में उद्यमियों ने हजारों करोड़ के MOU साइन किए। इस मौके पर उद्यमियों ने कहा कि यूपी में सरकार की नीतियों से उद्योगों को बढ़ावा मिला। 

विज्ञापन
MOU worth thousands of crores were signed at PM Mitra Park Investors Meet in Lucknow
पीएम मित्र पार्क इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शनिवार को पीएम मित्र पार्क इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री राकेश सचान समेत कई व्यापारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उद्यमियों और मंत्री ने अपनी-अपनी बातें रखीं। यूपी में इन्वेस्ट करने पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


इस अवसर पर उद्यमी राजीव अग्रवाल ने पीएम मित्र पार्क में MOU किया है। 25 एकड़ जमीन ली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से उद्यमियों को बढ़ावा मिला है। हमें 1.81 करोड़ की सब्सिडी मिली। 70 लाख और मिलने वाली है। सरकार की नीतियों से बढ़ावा मिलने से आठ साल में हमारा उत्पादन 20 करोड़ से बढ़कर 300 करोड़ हो जाएगा। अधिकारी खुद सब्सिडी के लिए आते हैं। NHAI ने रोड के लिए टेक्सटाइल के इस्तेमाल का प्रयोग किया है। कार्बन क्रेडिट की भी प्राप्ति सरकार को होती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: खत्म हो गई आशीष और नैंसी की प्रेम कहानी, एक महीने पहले की लव मैरिज; अब एक ही दुपट्टे से फंदे पर लटके मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि कानपुर में टेक्सटाइल का हब था। मिलों की सीटी और घंटे से समय का पता चलता था। पीएम मित्र पार्क लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, हरदोई के करीब है। 2017 से लगातार यूपी में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है। पर्यटन में यूपी नंबर वन बनता जा रहा है। लगातार इंसेंटिव दिए जा रहे हैं। यूपी खुद 25 करोड़ आबादी का बाजार है। 

700 करोड़ का निवेश होगा

मंत्री ने कहा कि कानपुर में 900 एकड़ जमीन है। टेक्सटाइल मशीन का पार्क बनाने का प्रस्ताव है। जल्द प्रस्ताव तैयार करके प्रजेंटेशन दिया जाएगा। 40 हजार करोड़ की मशीन का आयात हो रहा है। 80 निवेशकों को 210 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी गई है। कुल निवेश 42०० करोड़ का है। 44 निवेशकों को LOC दी है। इससे 700 करोड़ का निवेश होगा।

पीएम मित्र पार्क इन्वेस्टर्स मीट के दौरान रमन जैन ने 750 करोड़ का MOU किया है। कर्नल एस. कपूर के साथ 150 करोड़ का MOU किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed