फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Motorcyclist killed after being hit by speeding container truck

Lucknow News: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 23 Jul 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 23 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being hit by speeding container truck
प्रतीकात्मक।
सरोजनीनगर। बंथरा के किशुनपुर कौड़िया गांव निवासी बाइक सवार संदीप (25) की बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह के अनुसार, संदीप दोपहर दो बजे बाइक से काम पर जा रहे थे। किशुनपुर कौड़िया गांव के सामने मोहनलालगंज रोड पर जुनाबगंज की ओर से आ रहे कंटेनर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। संदीप बाइक सहित कंटेनर के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। इसी दौरान एयरफोर्स स्टेशन मेमौरा की बस से गुजर रहे एयरफोर्स कर्मचारियों ने संदीप को कंटेनर के नीचे से निकालकर जुनाबगंज स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे के वक्त संदीप ने हेलमेट नहीं पहना था। कंटेनर पुलिस के कब्जे में है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। संदीप के माता-पिता का निधन हो चुका है। उसके भाई अमित, प्रदीप, अजीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed