फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Motorcyclist dies after hitting head against divider

Lucknow News: डिवाइडर से सिर टकराने पर बाइक सवार की मौत

Fri, 08 May 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 08 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after hitting head against divider
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में बृहस्पतिवार सुबह ब्रेक लगाने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक चला रहे अयोध्या के जनौरा गांव निवासी प्रियांशु रावत (20) की डिवाइडर से सिर टकराने पर मौत हो गई।
विज्ञापन


गोमतीनगर विस्तार स्थित सरस्वती अपार्टमेंट में रहने वाले सुनील ने बताया कि उनके भतीजे प्रियांशु ने इसी वर्ष इंटर पास किया था। कुछ दिन पहले ही वह उनके घर आंखों का इलाज कराने के लिए आया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे प्रियांशु बाइक से अलीगंज डॉक्टर को दिखाने जा रहा था। बारिश के कारण सड़कें भीगी थीं। जी-20 रोड पर प्रियांशु ने अपने आगे जा रहे वाहन से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और प्रियांशु उसमें फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटते हुए चला गया। उसका सिर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गया।
विज्ञापन

दो हिस्साें में बटा हेलमेट
सुनील के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि प्रियांशु का हेलमेट दो टुकड़ों में बंट गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रियांशु को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। फिर घटना की जानकारी घरवालों को दी। इलाज के दौरान प्रियांशु की मौत हो गई। प्रियांशु के परिवार में पिता सुजीत, मां इंद्रावती व बड़ी बहन है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घर वाले तहरीर देंगे तो जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed