{"_id":"5bf91b47bdec22418b5fda48","slug":"mother-and-son-died-in-an-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, युवक की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 Nov 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में इटौंजा के जमखनवां के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में महिला व उसका तीन माह का मासूम बेटा उछलकर दूर जा गिरा। पुलिस ने राहगीरों की मदद से जख्मी महिला, पति व मासूम बेटे को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला व बेटे को मृत घोषित कर दिया।
जबकि मृतका के पति को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बकौल पुलिस, हादसे के दौरान बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। दूसरी बाइक पर सवार युवक की तलाश की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि सीतापुर के रामपुर कलां निवासी ज्ञानचंद (24) बाइक से पत्नी अर्चना व तीन माह के बेटे को लेकर जमखनवां स्थित ससुराल जा रहे थे।
विज्ञापन
बगहा रोड पर ऑटो खड़ा था। ज्ञानचंद ऑटो के बगल से जा रहे थे तभी सामने से दूसरा बाइक सवार आ गया। ज्ञानचंद कुछ समझ पाते इससे पहले ही दोनों बाइकाें की भिड़ंत हो गई। हादसे में मां की गोद से छिटककर मासूम बीच सड़क पर जा गिरा।
दूसरे बाइक पर सवार युवक भी जख्मी हुआ, पर हादसे के बाद वह तत्काल बाइक उठाकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल दंपती और मासूम को साढ़ामऊ अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने अर्चना व मासूम बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि ज्ञानचंद को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने दोनों बाइक और ऑटो को कब्जे में ले लिया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मायके के पास खड़ी थी मौत
अर्चना की शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी। पिता रूपनलाल ने बताया कि घटनास्थल से घर की दूरी चार सौ मीटर है। अर्चना व उसके मासूम बेटे की मौत की सूचना जब उसके मायके पहुंची तो सन्नाटा पसर गया। परिवारीजनों को हादसे की सूचना पर यकीन ही नहीं हो रहा था, पल भर में उनकी खुशियां काफूर हो गईं।
गांवों को जाने वाले लिंक रोड लगातार हादसों का सबब बनते जा रहे हैं। लिंक रोड पर वाहनाें की रफ्तार बहुत तेज होती है। जिसके चलते हादसों की आशंका बनी रहती है। माल रोड, कठवारा रोड और महोना रोड पर साल भर में हुए सड़क हादसों में दस लोगों की सांसें थम चुकी हैं।