{"_id":"5cb98ec3bdec2214084cfbc7","slug":"mother-and-son-burned-alive-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: छप्पर के मकान में आग लगने से मासूम संग जिंदा जल गई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: छप्पर के मकान में आग लगने से मासूम संग जिंदा जल गई मां
Fri, 19 Apr 2019 02:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 19 Apr 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
आग खाक हुआ घर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के बलवंतनगर में बृहस्पतिवार की रात एक घर के छप्पर में आग लग जाने से इसके नीचे सो रही मां-बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
आग रात करीब साढ़े 11 बजे लगी। जब तक गांव वाले आग पर काबू पाते तब तक मां-बेटे पूरी तरह झुलस चुके थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतका प्रभावती (25 वर्ष) अपने डेढ़ वर्ष के बेटे रंजीत के साथ छप्पर के नीचे लगी मच्छरदानी में सो रही थी। तभी आग लग गई।
बताया जा रहा है कि मृतका का अपने पति एमपी लाल राजभर निवासी ग्राम बुडनी थाना विश्वेश्वरगंज से दो वर्ष से विवाद चल रहा था। इसलिए वह अपने मायके बलवन्त नगर थाना खरगूपुर में रह रही थी।
विज्ञापन