फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mother and innocent daughter found hanging

Lucknow News: फंदे से लटकती मिली मां व मासूम बेटी

Sun, 20 Aug 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 20 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mother and innocent daughter found hanging
क्रासर
विज्ञापन

दहेज हत्या का आरोप, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे भवानीदीन मजरे कुरौली दमा गांव में शनिवार को मां-बेटी के शव फंदे से लटकते पाए गए। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की खातिर ससुराल वालों ने मां-बेटी की हत्या कर दी। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। भाई ने पति समेत चार ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कोइली मजरे सरायं दिलावर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार और गांव की रहने वाली ज्ञानवती ने पांच साल पहले प्रेम-विवाह किया था। मौजूदा समय में दोनों परिवार के लोगों के साथ पूरे भवानीदीन मजरे कुरौली दमा गांव में रहते थे। शैलेंद्र गांव के बाहर मोबाइल की दुकान चलाता है। शनिवार को वह दुकान पर गया था जबकि उसकी मां (आशा बहू) सीएचसी डलमऊ गई थी। पिता व बहन खेत पर गए थे। दोपहर में शैलेंद्र दुकान से घर आया तो दरवाजा बंद था। आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। किसी तरह शैलेंद्र दरवाजा खोलकर अंदर गया तो देखा कि उसकी पत्नी ज्ञानवती (26), बेटी माही (एक माह) का शव छत से पंखे के सहारे लटक रहा है। यह देख वह दंग रह गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि पति ने पत्नी, बेटी के गले में फंदा खोलकर सीएचसी भी पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जानकारी होने पर अन्य ससुराल वाले भी घर पहुंचे। सभी में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाल पंकज तिवारी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मृतका ज्ञानवती के भाई रवि कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति समेत अन्य ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। दहेज न देने पर बहन को प्रताड़ित करते थे। उसका सड़क किनारे वाला मकान अपने नाम लिखवाने की बात कह रहे थे। ऐसा न करने पर पति समेत अन्य ससुराल वालों ने उसकी बहन व भांजी की हत्या कर दी। कोतवाल ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर मिली है। घटना की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बेेटे के शव फंदे से लटकते पाए गए थे। मायका पक्ष की ओर से दहेज की खातिर मां-बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।
आलोक प्रियदर्शी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed