फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mother and daughter together killed the old man

Lucknow News: मां-बेटी ने मिलकर किया था बुजुर्ग का कत्ल

Thu, 24 Aug 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 24 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter together killed the old man
क्रासर
विज्ञापन

महिला से थे अवैध संबंध, बेटी पर भी करता था छींटाकशी
विरोध पर भी बाज नहीं आया तो चुनरी से गला दबा मार डाला
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। गुरुबख्शगंज पुलिस ने बुधवार को तीन दिन पहले हुई बुजुर्ग मेड़ीलाल (65) की हत्या का पर्दाफाश करते हुए आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो मेड़ीलाल के अवैध संबंध महिला के साथ थे। इस दौरान उसका दिल महिला की बेटी पर भी आ गया। वह उस पर छींटाकशी करने लगा। विरोध पर भी मेड़ीलाल हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इस वजह से दोनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी मां-बेटी को जेल भेज दिया।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के राम नगर दाउदपुर निवासी मेड़ीलाल (65) का शव 21 अगस्त को जंगल में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मेड़ीलाल की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने अज्ञात में हत्या का केस दर्ज किया था। अब पुलिस की जांच में बुजुर्ग की हत्या का सच सामने आ गया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि गीता और उसकी बेटी रोशनी को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक, जांच में पाया गया कि मेड़ीलाल के अवैध संबंध पड़ोसी गीता के साथ थे। इसकी जानकारी मोहल्ले वालों को भी थी। इसी बीच मेड़ीलाल का दिल गीता की बेटी रोशनी पर आ गया। वह रोशनी से आए दिन छेड़खानी भी करता था। मां-बेटी ने विरोध किया, लेकिन वह बाज नहीं आ रहा था। इसी बात से तंग आकर मां-बेटी ने मिलकर मेड़ीलाल को मारने की योजना बनाई। 20 अगस्त की रात दोनों ने मेड़ीलाल को घर पर बुलाया। जैसे ही मेड़ीलाल पहुंचा तो दोनों ने मिलकर पहले डंडे से पिटाई की। इसके बाद चुनरी से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को चादर में लपेटकर घर से करीब 100 मीटर दूर जंगल में फेंक दिया। एसपी ने बताया कि मां-बेटी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चादर व चुनरी समेत अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed