{"_id":"2ce3408a981fe197d112354817062962","slug":"mother-and-daughter-died-on-taking-railway-crossing-shortcut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला शॉर्टकट, हाथ लगी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला शॉर्टकट, हाथ लगी दर्दनाक मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 18 Nov 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानकनगर रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार को प्रभातपुरम में रहने वाली कला देवी (35) और उसकी पांच वर्षीय बेटी आस्था की मौत हो गई।
विज्ञापन
कला देवी सुबह नौ बजे बेटी आस्था को राजाजीपुरम स्थित सेंट एंजनीस पब्लिक स्कूल छोड़ने जा रही थी। आस्था नर्सरी की छात्रा थी। कला ने शॉर्टकट अपनाने के चक्कर में रेलवे ट्रैक को चुना।
दूसरे लोग भी इस ट्रेक से गुजर रहे थे। अचानक इस रेलवे ट्रैक पर दून एक्सप्रेस तेजी से आई। मां-बेटी को संभलने का मौका नहीं मिला। दोनों ट्रेन से टकराई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
भीड़ में शामिल लोगों ने इन दोनों के शवों को पहचाना। मौके पर बच्ची का स्कूल बैग और टिफिन भी पड़ा हुआ था।
सूचना मिलने पर चारबाग स्टेशन से जीआरपी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इन दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कला देवी दिनेश कुमार द्विवेदी की पत्नी है। दिनेश एक किसान है। कला देवी मूल रूप से सीतापुर के कोटी सिरौली लहरपुर निवासी है।
कुछ ही दिन पहले अपने बच्चों के साथ प्रभातपुरम में रहने आई थीं। बेटी आस्था पांच साल की थीं वहीं कला देवी का बेटा हिमांशु 14 साल का है।