फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   most unfortunate end of a family in barabanki

मां समेत पांचों बच्चे निगल गई 'कातिल' झील!

Thu, 13 Feb 2014 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Thu, 13 Feb 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
most unfortunate end of a family in barabanki

लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित भगहर झील में एक दर्दनाम हादसा हो गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 5.30 बजे झील में नाव डूबने से उसमें सवार एक महिला व उसके पांच बच्चों की मौत हो गई।

हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो पुलिस को सूचना देकर झील से सभी के शव बाहर निकाले गए।

बच्चों के साथ जा रही थी मायके

बताया जाता है कि महिला बहराइच स्थित अपने मायके जाने के लिए निकली थी और हादसे के समय खुद ही नाव खेकर झील पार कर रही थी। हादसा जर्जर नाव के जलकुंभी (तालपाट) में फंस जाने के कारण हुआ।


रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कजियापुर मजरे चाईनपुरवा की रहने वाली महिला ज्ञानवती (35) पत्नी गणेश कुमार उर्फ कल्लू अपने तीन बेटे सिपाहीलाल (डेढ़ वर्ष), आनंद (3), सोनू (7) व दो बेटियों प्रियंका (5) और खुशबू (12) के साथ नाव से झील पार जा रही थी।
विज्ञापन


वह झील के बीच में ही पहुंची थी कि नाव अचानक झील में लगी जलकुंभी (तालपाट) में फंस गई, जिससे जर्जर नाव में पानी भर गया और वह झील में ही डूब गई।

हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से सभी के शव झील से बाहर निकलवा लिए हैं। पुलिस का कहना है कि की नाव खुद ज्ञानवती ही खे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed