Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Most popular motivational books for children

Lucknow News: खूब पसंद की जा रहीं बच्चों के लिए प्रेरक पुस्तकें

Mon, 03 Mar 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Most popular motivational books for children
पुस्तक मेला।
लखनऊ। चारबाग स्थित रविंद्रालय लाॅन में पुस्तक मेले के दूसरे दिन बच्चे और बड़े सभी तरह के पुस्तक प्रेमी उमड़े। बाल साहित्य की थीम पर आधारित इस पुस्तक मेले में चिल्ड्रन बुक ट्रस्ट के स्टॉल पर किकी और पिकलू की लुकाछिपी, कितना लंबा होता है एक मिनट, छोटू देखा नहीं देखा, तैनजिन के याक, दो का दम, यह खटोला किसका है, राजा की दावत, रोना बुरा नहीं और लाल बस जैसी किताबों में बच्चों ने खूब रुचि दिखाई।
विज्ञापन

स्टाॅल पर बच्चों के लिए निशुल्क पोस्टकार्ड रंग भरो प्रतियोगिता भी चल रही है। इसमें छह से 16 साल तक के बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं। गीता प्रेस गोरखपुर के स्टॉल पर भी बच्चों के लिए बहुत सी प्रेरक पुस्तकें हैं। निखिल प्रकाशन की ओर से मेले के साहित्यिक मंच पर डाॅ. रुचि श्रीवास्तव के बाल कहानी संग्रह खुला पिटारा सुनो कहानी और हास्य व्यंग्य संग्रह मुट्ठी भर मुस्कान का विमोचन हुआ। इस दौरान वरिष्ठ रंगकर्मी गोपाल सिन्हा, विनय श्रीवास्तव, डाॅ. मीरा दीक्षित, अलका प्रमोद और नीलम राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह काव्य गोष्ठी से हुई। शाम को भी काव्य समारोह में विविधता भरी कविताओं की गूंज रही। विशाल की अगुवाई आई टीम के रुस्तम, शिवम, आकाश, दीपक, अखिल इत्यादि ने शिक्षा, पर्यावरण और लिंग भेद पर नाटक- ई फाॅर एजूकेशन प्रस्तुत किया। इससे पहले आयो रे आयो रे...., पिया घर आयो.... जैसे गीतों पर संध्या, पूर्वी, नैना, प्रियांशी, यशी, निधि आदि ने समूह नृत्य किया। आर्गन पर ये देश मेरी जान है गीत बजाने वाले कृष्णा गुप्ता के साथ राज, अंश, किशन, अजय, विराट, अनिरुद्ध रिया ने इसे खूबसूरती से गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed