फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Most cases of breach of trust filed in Lucknow.

Exclusive: देश में धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा मामले लखनऊ में, एनसीआरबी की रिपोर्ट में खुलासा

Sat, 03 Sep 2022 06:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो इंद्र भूषण दुबे, अमर उजाला, लखनऊ
इंद्र भूषण दुबे, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2022 06:25 PM IST
सार

एनसीआरबी की ओर से जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक देश में सर्वाधिक धोखाधड़ी के मामले लखनऊ में दर्ज हुए हैं। लखनऊ में आर्थिक अपराध भी तेजी से बढ़ा है।

विज्ञापन
Most cases of breach of trust filed in Lucknow.
- फोटो : istock

विस्तार

पूरे देश में धोखाधड़ी (ब्रीच ऑफ ट्रस्ट) के सबसे अधिक मामले लखनऊ में दर्ज किए गए हैं। एनसीआरबी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2021 में देश में आईपीसी की धारा 406 और 409 के तहत 3926 केस दर्ज हुए। इनमें से एक तिहाई करीब 1526 मामले लखनऊ के हैं। दूसरे नंबर पर मुंबई और दिल्ली तीसरे स्थान पर है। लखनऊ में आर्थिक अपराध का भी ग्राफ पिछले तीन सालों की तुलना में बढ़ा है।

विज्ञापन


एनसीआरबी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद में 595, कानपुर में 433 और लखनऊ में 3440 केस आर्थिक अपराध के दर्ज हुए। इनमें विश्वासघात के मामले 202, 134 और 1526 क्रमश: हैं। अन्य तरह की ठगी के मामले में गाजियाबाद में कुल 393, कानपुर में 299 और लखनऊ में 1879 मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन


UP: बेसिक शिक्षा विभाग के 75 राज्य शिक्षक पुरस्कार घोषित, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पिछले तीन साल के आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ में अन्य दो महानगरों की तुलना में छह से सात गुना अधिक आर्थिक अपराध हुआ। गाजियाबाद में 2019 में 378, कानपुर में 437 तो लखनऊ में 3011 केस दर्ज हुए। वहीं, 2020 में यह आंकड़ा क्रमश: 567, 281 और 2224 रहा। बीते साल 2021 में इस आंकड़े में हर जगह बढ़ोतरी हुई। गाजियाबाद में 595, कानपुर में 433 और लखनऊ में 3440 केस दर्ज हुए।


सबसे अधिक मामले रियल एस्टेट कंपनियों पर दर्ज
विश्वासघात करने में लखनऊ की रियल एस्टेट कंपनियां सबसे आगे हैं। इनके खिलाफ सबसे अधिक धोखाधड़ी के केस दर्ज हुए हैं। सर्वाधिक मामला शाइन सिटी, आर संस, रोहतास ग्रुप, अंसल जैसी बड़ी कंपनियों के खिलाफ दर्ज हुए हैं। अकेले लखनऊ में शाइन सिटी ने जमीन व मकान दिलाने का भरोसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की है। कंपनी के खिलाफ गोमतीनगर, हजरतगंज, मोहनलालगंज, बीकेटी, गोसाईंगंज सहित कई थानों में 421 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, रोहतास ग्रुप के खिलाफ 53 मामले, अंसल पर सौ से अधिक और आर संस ग्रुप पर लोगों को भरोसा देकर 1100 करोड़ रुपये हड़पने के सौ से अधिक केस दर्ज हैं।

Ayodhya: हनुमानगढ़ी के संत का एलान, हत्यारे शाहरुख को जिंदा जलाने वाले को देंगे 11 लाख का इनाम

पिछले साल बुजुर्गों की सुरक्षा में हुआ सुधार
आंकड़े बताते हैं कि राजधानी में पिछले साल वरिष्ठ नागरिकों के साथ कोई बड़ी वारदात नहीं हुई। हालांकि, इस दौरान उनकी फरियाद भी ज्यादा सुनी गई। 2019 में 8, 2020 में 46 और 2021 में 52 मामले सामने आए। इसमें हत्या व डकैती जैसी बड़ी वारदात वरिष्ठ नागरिकों के साथ नहीं हुई। वहीं, चोरी के 11, लूट का एक और ठगी के नौ मामले सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed