{"_id":"6807fb40cfa4cf4cb105c011","slug":"mosquitoes-are-bothering-the-passengers-in-the-plane-passenger-complained-lucknow-news-c-13-knp1050-1168155-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विमान में यात्रियाें को परेशान कर रहे मच्छर, यात्री ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विमान में यात्रियाें को परेशान कर रहे मच्छर, यात्री ने की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। विमानों में मच्छरों की शिकायतें कम नहीं हो रही हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाले इंडिगो के विमान में यात्रियों ने मच्छरों के होने की शिकायतें की हैं। यात्री मनीषा पांडेय ने एक वीडियो बनाकर परेशानी साझा की है। विमान में 100 से ज्यादा यात्री थे। यात्रियों ने डीजीसीए से भी शिकायत दर्ज कराई है। पहले भी कई विमानों में यात्री मच्छरों की शिकायतें दर्ज करा चुके हैं।
यात्री मनीषा पांडेय ने शिकायत में कहा है कि उन्होंने अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। सुबह के इंडिगो के विमान में मच्छरों का झुंड था। पूरी यात्रा के दौरान यात्री मच्छरों को मारने में ही लगे रहे। क्रू से शिकायत की गई तो उन्होंने बताया कि दरवाजा खुला था, मच्छर आ गए, अब कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने लेमनग्रास पैच का प्रयोग करने को दिया, लेकिन उससे भी कुछ नहीं हुआ। मनीषा ने बताया कि कि एक महीने में उन्होंने लखनऊ से कई शहरों के लिए सफर किया है, इस तरह की दिक्कतें लगातार बढ़ रहीं हैं। महंगा भुगतान करने पर भी यात्रियों को एयरलाइंस सुविधाएं नहीं दे पा रही हैं। एयरपोर्ट प्रशासन भी बुनियादी कीट नियंत्रण का प्रबंधन नहीं कर पा रहे हैं।
पहले भी आईं शिकायतें
- 10 अप्रैल को अमौसी से बेंगलूरु और लखनऊ से चेन्नई जाने वाली इंडिगो के विमान में मच्छरों की शिकायत।
- 4 अप्रैल को मुंबई से लखनऊ आए इंडिगो एयरलाइंस में मच्छर होने की शिकायत
- 31 मार्च को चेन्नई से आने वाली फ्लाइट में भी यात्रियों ने मच्छर होने शिकायत मिली।