फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mosques and places of worship ready for bakrid in Lucknow read where and at what time namaz will be offered

ईद-उल-अजहा : लखनऊ में मस्जिदें और इबादतगाहें तैयार, 7 जून को मनेगी बकरीद; पढ़ें कहां किस समय अदा की जाएगी नमाज

Fri, 06 Jun 2025 01:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Jun 2025 01:02 AM IST
सार

लखनऊ में कुर्बानी के जज्बे के साथ शनिवार को ईद-उल-अजहा की नमाज अदा होगी। इसके लिए मस्जिदें और इबादतगाहें तैयार हो गई हैं। आगे पढ़ें और जानें किस मस्जिद में किस समय नमाज अदा की जाएगी? 

विज्ञापन
Mosques and places of worship ready for bakrid in Lucknow read where and at what time namaz will be offered
बकरीद - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में ईद उल अजहा यानि बकरीद शनिवार को मनाई जाएगी। ईद-उल-अजहा की नमाज की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शहर की सभी मस्जिदों में साफ सफाई का काम अंतिम दौर में है। ईद-उल-अजहा की सबसे बड़ी जमात ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और शिया समुदाय की सबसे बड़ी जमात बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में होगी।

विज्ञापन

ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में अदा करें

ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ईद और ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में अदा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईदगाह में नमाज अदा करना सुन्नत ए मुअक्किदा है यानि ईदगाह में नमाज अदा करने का सवाब बहुत ज्यादा है। 

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि ईद उल फित्र और ईद उल अजहा की नमाज के बाद खुतबा सुनना वाजिब है। खुतबे की आवाज सुनाई दे या न दें खुतबा खत्म होने तक खामोश और अदब के साथ बैठना चाहिए। मौलाना ने बताया कि बीते सालों की तरह इस साल भी महिलाओं के लिए ईद उल अजहा की नमाज अदा करने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे अदा करें ईद-उल-अजहा की नमाज

नमाज की नियत

पहले कही कि नियत करता हूं मै दो रकात नमाज ईद उल अजहा वाजिब मआ जायद छ तकबीरों के, वास्ते अल्लाह तआला के, पीछे इस इमाम के। मौलाना ने बताया कि अगर इन अलफाज को न दोहरा सके तो सिर्फ दिल में नमाज का ख्याल कर लें।

पहली रकात

अल्लाहु अकबर कह कर दोनों हाथ कानों तक उठाकर बांध लें (इस तकबीर को तकबीर ए तहरीमा कहते हैं) सना पढ़ कर पहली तकबीर कहें, यानि अल्लाहु अकबर कह कर कानों तक हाथ उठाएं और छोड़ दें। मौलाना बताया कि इसी तरह दूसरी तकबीर कहीं, यानि अल्लाहु अकबर कहकर कानों तक हाथ उठाकर छोड़ दें, फिर तीसरी तकबीर अल्लाहु अकबर कह कर कानों तक हाथ उठायें और बांध लें। इसके बाद इमाम तिलावत करेंगे और रुकू व सजदा करेंगे।

दूसरी रकात

दूसरी रकात हस्बे दस्तूर शुरू करें। इमाम तिलावत करेंगे उसके बाद रुकू में जाने के बजाए तीन तकबीरें इसी तरह कहें, इसके बाद अल्लाहु अकबर कह कर हाथ उठाएं और रुकू में चले जाएं और बाकी नमाज दूसरी नमाजों की तरह अदा करें।

  • मस्जिद      -       समय
  • ऐशबाग ईदगाह - सुबह 10 बजे
  • टीले वाली मस्जिद - 9 बजे
  • आसिफी मस्जिद बड़ा इमामबाड़ा - 11 बजे
  • ईदगाह उजरियांव गोमतीनगर - 8:15 बजे
  • ईदगाह खदरा    -         9 बजे
  • ईदगाह मलेसेमऊ गोमतीनगर - 8 बजे
  • मस्जिद नदवतुल उलमा - 7.30 बजे
  • मस्जिद चमन वाली इरारतनगर डालीगंज - 6 बजे
  • मस्जिद मदार बख्श इरादतनगर - 6:30 बजे
  • मस्जिद बिलाल मीठी खिचड़ी - 8 बजे
  • मस्जिद शाही लाहौरगंज डालीगंज - 9 बजे
  • मस्जिद सुब्हानअल्लाह डालीबाग - 6:30 बजे
  • मस्जिद शाहमीना शाह  - 8:30 बजे
  • मस्जिद हमजा बिलाल राजाजीपुरम - 7 बजे
  • मस्जिद तकवीयतुल ईमान नादान महल रोड - 7:30 बजे
  • मस्जिद चांद वाली तालकटोरा - 8 बजे
  • मस्जिद कादर खां तालकटोरा - 7:30 बजे
  • मस्जिद एक मीनारा अकबरी गेट - 7 बजे
  • मस्जिद बिस्मिल्लाह शाह चौपटिया - 8 बजे
  • मस्जिद अनस कच्चापुल - 6:30 बजे
  • मस्जिद उमर तंबाकू मंडी - 7:30 बजे
  • मस्जिद आला हजरत हजरतगंज - 9 बजे
  • मस्जिद इब्राहिम प्रियदर्शिनी कालोनी - 7 बजे
  • मस्जिद शाही गर्वनर हाउस - 7 बजे
  • मस्जिद भय्या साहब यहियागंज - 5:45 बजे
  • मस्जिद नूरबाग यहियागंज - 7 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed