{"_id":"68068c42ab6dedc405045cea","slug":"more-than-two-lakh-applications-were-received-in-just-67-days-under-the-cm-yuva-udyami-yojana-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम युवा उद्यमी योजना में 31 हजार युवाओं को मिले 5-5 लाख, 67 दिनों में दो लाख से अधिक आवेदन आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम युवा उद्यमी योजना में 31 हजार युवाओं को मिले 5-5 लाख, 67 दिनों में दो लाख से अधिक आवेदन आए
Mon, 21 Apr 2025 11:49 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:49 PM IST
सार
सीएम युवा अभियान के तहत एमएसएमई विभाग को मिले आवेदनों में से 1,66,522 आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं। 44,521 आवेदनों को बैंकों ने स्वीकृत कर दिया है और 30,595 युवाओं को स्वरोजगार के लिए लोन भी मिल गया है। विभाग ने 121 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी स्वीकृत की है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान को युवाओं ने हाथोंहाथ लिया है। यूपी दिवस पर 24 जनवरी को लांच इस योजना के तहत महज 67 दिनों में रिकार्ड 2,07,158 से अधिक आवेदन मिले हैं। स्वरोजगार के लिए हर रोज ढाई हजार से अधिक आवेदन युवाओं ने किए हैं।
विज्ञापन
सीएम युवा अभियान के तहत एमएसएमई विभाग को मिले आवेदनों में से 1,66,522 आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं। 44,521 आवेदनों को बैंकों ने स्वीकृत कर दिया है और 30,595 युवाओं को स्वरोजगार के लिए लोन भी मिल गया है। विभाग ने 121 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी स्वीकृत की है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार के मुताबिक सीएम की मंशा के अनुरूप शासन स्तर से बैंकों के साथ नियमित समन्वय किया जा रहा है, ताकि फाइलें लंबित न रहें और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। विभाग की ओर से तकनीकी प्रशिक्षण, मार्केटिंग सपोर्ट और मेंटरशिप आदि जैसी सहायक सेवाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
अभियान को और विस्तार दिया जाएगा
यह योजना ‘नए भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश की अग्रणी भूमिका’ विजन को साकार करने में मजबूत कड़ी साबित हो रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक युवा आज इस अभियान के माध्यम से खुद का उद्यम शुरू कर रहे हैं, जिससे रोजगार सृजन हो रहा है। अगले कुछ महीनों में इस अभियान को और विस्तार दिया जाएगा।
विज्ञापन
28,471 युवाओं को स्वरोजगार के लिए दिया गया लोन
एक अप्रैल, 2024 से 31 मार्च, 2025 तक योजना के तहत निर्धारित एक लाख के वार्षिक लक्ष्य की तुलना में 1,78,662 आवेदन मिले हैं। इसमें से 1,44,273 आवेदन बैंकों को भेजे गए, जिसमें से 40,492 को स्वीकृत हुए और 28,471 युवाओं को स्वरोजगार के लिए लोन दिया गया। एमएसएमई विभाग को वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक से 18 अप्रैल तक 28,496 आवेदन मिले। इनमें से 22,249 आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं, जबकि 4,029 को स्वीकृति मिल चुकी है और 2,124 लाभार्थियों को धनराशि का वितरण हो चुका है।