फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   more than three hundred candidates in sixth phase

देखें, छठें चरण के लिए कौन हैं मैदान में

Tue, 29 Apr 2014 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Apr 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
more than three hundred candidates in sixth phase

प्रदेश में छठे चरण की 18 लोकसभा सीटों की तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापसी के आखिरी दिन 15 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं।

विज्ञापन


ऐसे में अब 329 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं। छठे चरण की अधिसूचना 17 अप्रैल को जारी हुई थी। इसी दिन से नामांकन शुरू हुए।

24 अप्रैल तक हुए नामांकन में कुल 460 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे थे। जांच के बाद इनमें से 111 के नामांकन पत्र खारिज हो गए थे। अब तक 20 लोग अपने नाम वापस ले चुके हैं।

यहां के नामांकन हुए वापस

more than three hundred candidates in sixth phase

सोमवार को घोसी से पांच, जौनपुर से तीन, मछलीशहर से दो और कुशीनगर, राबर्ट्सगंज, मिर्जापुर, वाराणसी व गाजीपुर से एक-एक प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि नाम वापसी के बाद डुमरियागंज से 17, महाराजगंज से 23, गोरखपुर से 15, कुशीनगर से 14, देवरिया से 15, बांसगांव से 12, लालगंज से 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

वहीं आजमगढ़ से 18, घोसी से 18, सलेमपुर से 13, बलिया से 15, जौनपुर से 21, मछलीशहर से 15, गाजीपुर से 18, चन्दौली से 21, वाराणसी से 43, मिर्जापुर से 23 तथा राबर्ट्सगंज से 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 456 हुए नामांकन

more than three hundred candidates in sixth phase

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन डुमरियागंज से छह, महाराजगंज से पांच, गोरखपुर से तीन, कुशीनगर से चार, देवरिया से नौ, बांसगांव से पांच, लालगंज से पांच पर्चे दाखिल किये गए।

वहीं आजमगढ़ से 10, घोसी से 12, सलेमपुर से तीन, बलिया से सात, जौनपुर से आठ, मछलीशहर से 10, गाजीपुर से सात, चंदौली से छह, वाराणसी से 38, मिर्जापुर से 10 व राबर्ट्सगंज से तीन नेताओं ने पर्चे दाखिल किए।

वाराणसी में अब तक 78 प्रत्याशी डट चुके हैं। अगर सभी 18 सीटों को देखा जाए तो कुल 456 प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं। गोरखपुर से बसपा प्रत्याशी सदल प्रसाद ने भी गुरुवार को ही पर्चा भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed