{"_id":"64a1558f7a3171fa960d7734","slug":"more-than-six-thousand-chartered-accountants-are-under-investigation-in-uttar-pradesh-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गलत प्रैक्टिस में शामिल 6,766 चार्टर्ड अकाउंटेंट जांच के दायरे में, 4,249 पर कार्रवाई भी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गलत प्रैक्टिस में शामिल 6,766 चार्टर्ड अकाउंटेंट जांच के दायरे में, 4,249 पर कार्रवाई भी हुई
Sun, 02 Jul 2023 04:16 PM IST
ishwar ashish
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Jul 2023 04:16 PM IST
सार
यूपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति के तहत लिए गए फैसलों के तहत 6,766 सीए जांच के दायरे में हैं। इसे लेकर कुछ सीए को जीवन भर प्रैक्टिस से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) ने गलत प्रैक्टिस करने वाले व घोटालों में लिप्त चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। ऐसे 6,766 सीए जांच के दायरे में हैं। इनमें 4,249 के खिलाफ सख्त फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन
कर चोरी को लेकर आयकर व माल एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) के छापों और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित ईडी जांचों में सीए के नाम लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले दो साल में दर्ज दस बड़े मामलों में सीए के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। डिफॉल्टर व फ्रॉड से जुड़े तीन मामलों में सीए गिरफ्तार भी किए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 52,699 सिपाहियों की भर्ती: आयु सीमा में रियायत मिलने की उम्मीद नहीं, सोशल मीडिया पर हो रही थी मांग
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दुर्घटना के बाद गले में फंस गई थी जीभ, डॉक्टरों ने पांच साल के बच्चे को दी नई जिंदगी
आईसीएआई की जनसंपर्क समिति की सचिव ज्योति सिंह के मुताबिक अनुशासनहीनता व गलत प्रैक्टिस से जुड़े मामलों में जीरो टालरेंस नीति के तहत अब तक 6,766 सीए के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। कुछ मामलों में सीए को जीवन भर के लिए प्रैक्टिस से बाहर कर दिया है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च, 2023 तक नए अनुशासन कोड तंत्र के 4,249 मामलों में फैसले लिए जा चुके हैं। इनमें सदस्यता खत्म करने से लेकर कठोर दंड तक शामिल हैं। शेष मामले या तो प्रथम चरण में हैं या अनुशासन समिति के समक्ष सुनवाई चल रही है।
एक साल में हर तीसरे दिन सुनवाई
सख्ती और निगरानी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2022-23 में अनुशासन मंडल व अनुशासन समिति की कुल 112 बैठकें बुलानी पड़ीं। यानी एक साल में हर तीसरे दिन सुनवाई की गई। इनमें 132 गंभीर मामलों में सुनवाई पूरी कर 91 सीए को दंड दिया गया।
यूपी में लगातार बढ़ रहा सीए का क्रेज
कोर्स के हिसाब से सबसे कठिन प्रोफेशन में से एक चार्टर्ड एकाउंटेंसी को लेकर युवाओं में क्रेज लगातार बढ़ रहा है। खासतौर पर बारहवीं की पढ़ाई के बाद सीए में दाखिला लेने वाले युवाओं की संख्या सर्वाधिक है। 2021 में ग्रेजुएट के बाद सीए कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या 848 थी, जो 2022 में बढ़कर 914 हो गई। वहीं, बारहवीं के बाद 2022 में 9,354 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। यह संख्या 2023 में बढ़कर 10,431 हो गई। यानी दो साल में कुल 21,547 विद्यार्थियों ने सीए कोर्स में दाखिला लिया।
गाइडलाइंस में नैतिक मूल्य शामिल
आईसीएआई अकाउंटेंसी में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा संस्थान है। आईसीएआई की आचार संहिता में नैतिक मूल्यों को भी शामिल किया गया है। आईसीएआई के अनुशासनात्मक निदेशालय ने अपने सदस्यों की चूक व अनियमितताओं को देखने के लिए एक तंत्र विकसित किया है, जिसे डीसी मैकेनिज्म कहा जाता है।