{"_id":"58cdff964f1c1b285a32be1e","slug":"more-than-one-lakh-people-are-expected-to-attend-the-swearing-in-ceremony-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण को यादगार बनाने को भाजपा ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण को यादगार बनाने को भाजपा ने झोंकी ताकत
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
Updated Sun, 19 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में 14 साल बाद फिर सरकार बनाने जा रही भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी समारोह को इसलिए भी भव्य रूप देना चाहती है क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज इसके साक्षी बनेंगे।
विज्ञापन
स्मृति उपवन में रविवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में लखनऊ समेत पूरे प्रदेश से करीब एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन व अरुण सिंह के साथ प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, स्वतंत्र देव सिंह और अशोक कटारिया ने शनिवार को स्मृति उपवन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्य मंच के साथ पंडाल, प्रवेश द्वार, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। पार्टी ने सभी विधायकों के साथ आस-पास के जिलों के पार्टी के जिलाध्यक्षों को शपथ ग्रहण समारोह में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने को कहा है। वहीं, विधायकों ने अपने क्षेत्र की जनता को शपथ ग्रहण समारोह में लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था भी की है।
विज्ञापन
डीजीपी ने लिया जायजा
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीजीपी जावीद अहमद ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस व शासन के अधिकारियों के साथ जावीद अहमद ने चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा।