{"_id":"62ad7709a04f075d974e4a03","slug":"more-than-one-dozen-youth-taken-to-custody-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Yojna: अयोध्या में हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन, एक दर्जन से ज्यादा युवाओं को हिरासत में लिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Yojna: अयोध्या में हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन, एक दर्जन से ज्यादा युवाओं को हिरासत में लिया गया
Sat, 18 Jun 2022 12:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:28 PM IST
सार
देश भर में अग्निवीर योजना को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। अयोध्या जिले में करीब एक दर्जन से अधिक युवाओं को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
हाई अलर्ट पर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निवीर योजना के विरोध को लेकर लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। डीएम नीतीश कुमार एसएसपी शैलेश पांडे सड़क पर उतरे। डीआईजी रेलवे सौमित्र यादव भी अयोध्या पहुंचे।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को लेकर सभी अधिकारियों ने लिया जायजा। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन व अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक युवाओं को कस्टडी में लिया गया है। कोतवाली नगर व कैंट थाने पर युवाओं को बैठाया गया है। पढ़ाई कर रहे बच्चों को पुलिस समझाने में जुटी है।
विज्ञापन
इनके मोबाइल पर रोड जाम करने का मैसेज आया था। अयोध्या पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। जनपद में शांति है।