फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   more than half mla's of bjp hold criminal record

भाजपा में आधे से ज्यादा विधायक अपराधी!

Sun, 10 Nov 2013 01:36 PM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
राजेंद्र सिंह/लखनऊ Updated Sun, 10 Nov 2013 01:36 PM IST
विज्ञापन
more than half mla's of bjp hold criminal record

एडीआर और इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा के 53.2 फीसदी विधायक आपराधिक छवि के हैं।

विज्ञापन


इसके विपरीत सपा के 49.6 व बसपा के 36.3 विधायक ही दागी हैं। भाजपा के 25 दागी विधायकों में 14 पर गंभीर आपराधिक केस चल रहे हैं।

पढ़ें- मोदी के किए-कराए पर 'दाग' न लगा दें दागी

दरअसल यूपी में राजनीति, अपराधियों और धनबल का गठजोड़ बन गया है। हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक की तल्ख टिप्पणियों और फैसलों के बावजूद यह गठजोड़ टूट नहीं पा रहा है।

प्रदेश के 403 विधायकों में 189 ऐसे हैं जिन्होंने वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ते हुए अपने ऊपर चल रहे आपराधिक मामलों का ब्यौरा दिया।

इनमें भाजपा के 47 में 25, सपा के 224 में 111 और बसपा के 80 में 29, कांग्रेस के 28 में 13 और रालोद के नौ में दो विधायक हैं। इनमें 24 फीसदी यानी 98 विधायक ऐसे हैं जिनके ऊपर गंभीर आपराधिक मामले हैं।
विज्ञापन


लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

ऐसे मामलों में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, जबरन वसूली, चोरी, डकैती आदि शामिल हैं। वर्ष 2007 में आपराधिक छवि के विधायकों की संख्या 78 (19.35 प्रतिशत) थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गंभीर आपराधिक छवि वाले विधायकों में भाजपा के उपेंद्र और केशव प्रसाद के साथ 14 एमएलए हैं। उपेंद्र व केशव के खिलाफ क्रमश: 11 और नौ मामले हैं। रिपोर्ट के अनुसार उपेंद्र के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का एक मामला तो 16 साल से लंबित है।

पढ़ें- जनता का 'चारा' खाकर बैठे, इन्हें भी होगी जेल?

हालांकि, दागी छवि वाले टॉप-10 विधायकों में सपा अव्वल है। जिन दस विधायकों के खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक केस हैं उनमें सपा के सात, भाजपा, कौमी एकता दल और निर्दलीय एक-एक हैं।


भाजपा के कई दागी ऐसे हैं जो विधानसभा चुनाव तो लड़े लेकिन जीत नहीं पाए। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने आपराधिक छवि से परहेज नहीं बरता। उसके एक दर्जन से ज्यादा प्रत्याशियों के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed