फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   more than 90 seats remain vacant in llb and bcom

एलएलबी और बीकॉम में 39 और दाखिले

Tue, 27 Aug 2019 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
more than 90 seats remain vacant in llb and bcom
एलएलबी और बीकॉम की 128 खाली सीटों पर सिर्फ 39 ने लिया दाखिला
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी ऑनर्स और बीकॉम की खाली सीटों पर पंजीकरण कराने वाले सभी अभ्यर्थियों ने फीस जमा करके दाखिला ले लिया है। इस तरह दोनों पाठ्यक्रमों की 128 सीटों पर सिर्फ 39 दाखिले ही हो सके। विवि प्रशासन ने अब दाखिले नहीं करने की बात कही है।
लविवि में इस साल जल्दी दाखिले होने क ी वजह से बीकॉम और एलएलबी ऑनर्स दोनों पाठ्यक्रमों में काफी अभ्यर्थियों ने सीट छोड़ दी थी। अभ्यर्थी और शिक्षकों की मांग के बाद विवि प्रशासन ने इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एक मौका और दिया था। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण कराना था। अंतिम तारीख समाप्त होने पर बीकॉम के लिए 22 और एलएलबी ऑनर्स के लिए 11 अभ्यर्थियों ने अपने विकल्प भरे। इन सभी अभ्यर्थियों को फीस जमा करने के लिए 22 से 26 अगस्त तक का समय दिया गया था। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों ने अपनी फीस जमा कर दी है।
विज्ञापन

एमएड की दूसरे चरण की काउंसलिंग में 40 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण
लविवि प्रशासन की एमएड पाठ्यक्रम की खाली सीट दूसरे चरण की काउंसलिंग में दाखिले के लिए सिर्फ 40 अभ्यर्थियों ने ही पंजीकरण कराया। पहले चरण की काउंसलिंग में विवि और सहयुक्त कॉलेजों की 540 सीटों पर सिर्फ 258 दाखिले ही हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed