{"_id":"6952ea5d3e469ebbe6021d3a","slug":"more-than-90-of-medical-shops-remained-open-in-aminabad-lucknow-news-c-13-lko1070-1536494-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अमीनाबाद में 90 फीसदी से ज्यादा खुली रहीं मेडिकल दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अमीनाबाद में 90 फीसदी से ज्यादा खुली रहीं मेडिकल दुकानें
विज्ञापन
खुले मेडिकल स्टोर।
लखनऊ। देश के सबसे बड़े थोक दवा बाजारों में शामिल अमीनाबाद में सोमवार को 90 प्रतिशत से अधिक दुकानें खुली रहीं। एक संगठन की बंदी की अपील के बावजूद बाजार में इसका खास असर नहीं दिखा और इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़कर शेष सभी प्रतिष्ठान खुले रहे। व्यापारियों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से लगातार घटती बिक्री के कारण दुकानें खोलना मजबूरी है।
अमीनाबाद का थोक दवा बाजार पहले हर वर्ष नए साल पर बंद रहता था, लेकिन पिछले दो वर्षों से यह परंपरा टूट गई है। इसी मुद्दे पर दवा व्यापारियों के संगठनों में मतभेद सामने आए हैं। शनिवार को लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया था कि इस वर्ष शीतकालीन अवकाश नहीं लिया जाएगा और नए साल पर भी दुकानें खुली रहेंगी। इसके जवाब में दवा व्यापार मंडल (गिरिराज) ने 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक बंदी का आह्वान किया था, लेकिन सोमवार को बाजार में इसकी तस्दीक नहीं हुई।
चौपट हो रहा बाजार, इसलिए नहीं हुई बंदी
व्यापारी प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि दो साल से कारोबार गिरा है। ऐसे में दुकान खोलना जरूरी है। बंदी का एलान करने वाले कई पदाधिकारियों की अपनी दुकानें भी खुली हैं।
विज्ञापन
पहले बंदी से होता था फायदा
व्यापारी योगेश अग्रवाल ने बताया कि पहले पूरा थोक बाजार अमीनाबाद में ही था, तब बंदी से फायदा होता था। अब कई व्यापारी ट्रांसपोर्टनगर शिफ्ट हो गए हैं, जिससे बंदी नुकसानदेह हो गई है।
बंदी के बावजूद होती थी भरपाई
व्यापारी रितेश रस्तोगी के अनुसार, पूर्व में बंदी से पहले और दुकान खुलने के बाद अच्छी बिक्री हो जाती थी, जिससे घाटा पूरा हो जाता था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।
गिरिराज जी के नाम का गलत इस्तेमाल न हो
व्यापारी अमित रस्तोगी ने कहा कि संगठन के संस्थापक स्वर्गीय गिरिराज रस्तोगी ने कोविड काल में सीएम राहत कोष में 22.51 लाख रुपये जुटाए थे। उनके नाम का गलत कारणों से इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
अन्य इलाकों में दुकानें खुलने से बदले हालात
व्यापारी मयंक रस्तोगी ने बताया कि अब अमीनाबाद के अलावा ट्रांसपोर्टनगर, गोमतीनगर समेत कई इलाकों में थोक दुकानें खुल गई हैं। बंदी से छोटे व्यापारियों को ज्यादा नुकसान होता है।
कोर कमेटी बैठक में बनी रणनीति
लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन की कोर कमेटी बैठक में महामंत्री प्रदीप चंद्र जैन ने कहा कि संगठन हर सदस्य के साथ मजबूती से खड़ा है। किसी भी व्यापारी को दबाव या धमकी की स्थिति में पदाधिकारियों से संपर्क करने को कहा गया। बैठक में अध्यक्ष हरीश चंद्र शाह, संरक्षक विनोद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।