फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   more than 3000 street light not functioning in lucknow

लखनऊ की सड़कों पर अंधेरे का राज, 3000 से ज्यादा लाइटें खराब

Mon, 25 Oct 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
more than 3000 street light not functioning in lucknow
लखनऊ। सिकंदरबाग चौराहे से निशातगंज की ओर से जाने पर संकल्प वाटिका और उसके आगे पेपर मिल रोड तिराहे तक करीब 20 स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इसी तरह निशातगंज से महानगर गोल चौराहे की ओर जाने पर आधे फ्लाईओवर पर भी अंधेरा रहता है। गोल चौराहे से कपूरथला की ओर जाने वाले मंदिर मार्ग पर भी करीब आधा किलोमीटर के दायरे में पोलों लगी स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। यह तो महज उदाहरण हैं। निजी कंपनी ईईएसएल की लापरवाही से मरम्मत के अभाव में इस समय शहर की करीब तीन हजार लाइटें बंद पड़ी हैं, जबकि रोशनी का त्योहार दीपावली आने वाला है।
विज्ञापन

लगातार शिकायत के बाद भी खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं किया जा रहा है। ऐसे में दीपावली पर भी इनके ठीक होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। वहीं जो नए पोल खाली पड़े हैं वे भी दीपावली पर भी खाली ही रहेंगे, क्योंकि उन पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना अभी नहीं है। स्ट्रीट लाइट के काम से जुड़े लोगों का कहना है कि शहर में करीब 3000 स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। शहर में 110 वार्ड हैं और कोई ऐसा वार्ड नहीं है, जहां 20 से 50 लाइटें तक बंद न हों।
विज्ञापन

हर माह 3.50 करोड़ का बिल, फिर भी लापरवाही
स्ट्रीट लाइटों के मेंटेनेंस का काम ईईएसएल करीब चार साल से देख रही है। कंपनी हर माह करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का बिल बनाते है। इसके बाद भी मरम्मत में लापरवाही करती है। इसे लेकर कई बार सदन में बवाल हो चुका है। उसके बाद भी सुधार नहीं है। इससे विशेष स्थिति में कई बार नगर निगम को अपने कर्मचारी लगाकर अपने खर्च से लाइटों को ठीक कराना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइटें ठीक हो तो रोशन हो दीपावली
- इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के पार्षद समीर पाल सोनू और पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप ने बताया मुलायम नगर, ज्योति विहार, शंकरपुरी, पटेल नगर, विमल नगर, कल्याणी विहार में 50 लाइटें खराब पड़ी हैं। इसके अलावा इन इलाकों मेें करीब 100 पोल खाली पड़े हैं। इन पर लाइट लगे तो दीपावली रोशन हो।
- सरोजनी नगर प्रथम वार्ड के पार्षद रामनरेश रावत ने बताया कि अमौसी, हिंदू खेड़ा, गोरी विहार, जयराजपुरी, हनुमान पुरी, बसंतखेड़ा, गहरू, दरोगा खेड़ा, सूरज पल्ली में 800 खंभों पर लाइट नहीं लगी है। वार्ड मेें 10 लाइटें खराब पड़ी हैं। 27 नवंबर 2020 से नई स्ट्रीट लाइटें नहीं लग रही हैं।जब से व्यवस्था निजी हाथों में गई है तब से नई लाइटें ही नहीं लग रही हैं।
- मालवीय नगर वार्ड की पार्षद ममता चौधरी ने बताया कि मोतीझील सी वन, दारुगोदाम, संजय नगर, पोले खेड़ा में करीब 15 लाइटें खराब हैं। गैस कंपनी रोड, भूसा मंडी रोड, अनुपम नगर रोड में करीब 50 खंभाें पर लाइट ही नही हैं। कई बार कोशिश की गई कि लाइटें लग जाएं, लेकिन दीपावली पर कई इलाके अंधेरे में रहेंगे। ईईएसएल को हटाकर नगर निगम खुद मरम्मत का काम करे।
- त्रिवेणी नगर वार्ड के पार्षद मुन्ना मिश्रा ने बताया कि त्रिवेणी नगर प्रथम, द्वितीय व तृतीय में करीब 40 लाइटें खराब हैं। इसके अलावा वार्ड के श्रीपुरम, एकतापुरम, तुलसी पुरम आदि में 70 खंभों पर लाइट ही नहीं है। एक साल से मांग के बावजूद अब तक लाइट नहीं लगी। ईईएसएल से काम वापस लिया जाए।

कंपनी को दिए सख्त निर्देश
नगर निगम के मुख्य अभियंता रामनगीना त्रिपाठी ने बताया कि ईईएसएल कंपनी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जो भी लाइटें खराब हैं, उन्हें दीपावली से पहले हर हाल में ठीक करे। खाली पोल पर लाइटें जल्द ही लगनी शुरू हो जाएंगी। नगर निगम खुद लाइट लगाएगा। इसके लिए टेंडर निकाला गया है, जो एक दो दिन में फाइनल हो जाएगा। इसके बाद लाइटों की खरीद कर इन्हें लगाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed