{"_id":"67881dcc4e07a6636902bf45","slug":"more-than-3000-marriages-in-the-city-on-26-january-lucknow-news-c-13-knp1050-1036047-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 26 जनवरी को शहर में 3000 से ज्यादा शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 26 जनवरी को शहर में 3000 से ज्यादा शादियां
विज्ञापन
लखनऊ। खरमास खत्म हो चुका है और बृहस्पतिवार से सहालग शुरू हो रहा है। शहर में बैंक्वेट हॉल, रिसॉर्ट, कम्युनिटी सेंटर, पार्कों से लेकर होटलों व अन्य शादी समारोह स्थलों की बुकिंग हो चुकी है और वहां तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
वैसे तो इस बार भी फरवरी में ही सबसे ज्यादा सहालग है, लेकिन जनवरी में सबसे ज्यादा शादियां 26 तारीख को होंगी। इस दिन शहर में करीब तीन हजार शादियां तय हैं। इसी तरह 28 जनवरी को तकरीबन दो हजार शादियां होंगी। फरवरी में दो तारीख को सबसे तेज सहालग है। इस दिन तीन से चार हजार शादियां होने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश टेंट कैटर्स एंड डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि जनवरी से लेकर मार्च तक शहर में तकरीबन 27 हजार शादियों का अनुमान है। उन्होंने बताया कि पिछले साल फरवरी में ज्यादा सहालग थीं लेकिन इस बार राहत है, क्योंकि इससे पहले गर्मियों में ठीक-ठाक सहालग मिल गया था। फिर भी फरवरी में तकरीबन 15-17 हजार शादियों का अनुमान इस बार भी है। वहीं, जनवरी में करीब सात से आठ हजार शादियों का अनुमान है। मार्च में सहालग कम हैं, लेकिन तकरीबन चार हजार शादियां होनी हैं।
विज्ञापन
होटलों और पार्कों में शादियों का चलन बढ़ा
एक समय था जब शादियों के आयोजन गेस्ट हाउस में सबसे ज्यादा होते थे। धीरे-धीरे बैंक्वेट हॉल, फिर कम्युनिटी सेंटर, रिसॉर्ट की बुकिंग शुरू हो गई। अब होटलों और पार्कों में शादियों का चलन तेजी से बढ़ा है। शहर में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान समेत अन्य प्रतिष्ठानों की भी शादियों के लिए बुकिंग तेजी से हो रही है। इस साल अकेले इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ही एक हजार से ज्यादा बुकिंग अभी तक हो चुकी है। शहर में करीब पांच सौ होटल ऐसे हैं, जहां शादी समारोह संपन्न हो रहे हैं।
विवाह के लिए शुभ मुहूर्त
जनवरी - 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 व 27
फरवरी - 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 व 25
मार्च - 1, 2, 5, 6, 7 व 12