{"_id":"6177fb640dad041fca45b960","slug":"more-than-3-crore-people-have-taken-double-dose-of-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccination: यूपी में वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वालों का आंकड़ा तीन करोड़ पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Vaccination: यूपी में वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वालों का आंकड़ा तीन करोड़ पार
Tue, 26 Oct 2021 06:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Oct 2021 06:28 PM IST
सार
यूपी में तीन करोड़ लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है। इस सफलता पर मुख्यमंत्री योगी ने स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वालों की संख्या तीन करोड़ पार हो गई। इतनी बड़ी संख्या में दूसरी डोज देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है। वहीं कुल टीकाकरण 12 करोड़ 66 लाख 52 हजार हो गया है। वर्तमान में प्रदेश की 67 फीसदी आबादी को पहली डोज लग गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में नौ करोड़ 64 लाख 66 हजार लोगों को पहली डोज और तीन करोड़ एक लाख 85 हजार को दोनों डोज दी जा चुकी है। सोमवार को 12.15 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। यहां 18 वर्ष से अधिक उम्र के 15 करोड़ युवाओं को टीका लगाया जाना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी डोज तीन करोड़ पार होने पर टीकाकरण में लगी टीम को बधाई दी है। उन्होंने इस उपलब्धि को जागरूक नागरिकों व प्रतिबद्ध स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित बताया।
विज्ञापन