फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   more than 24 sp and bsp leaders join BJP.

दो दर्जन से ज्यादा सपा-बसपा नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, ये नेता बने भगवाधारी

Mon, 09 Apr 2018 10:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Apr 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
more than 24 sp and bsp leaders join BJP.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में जाति और आरक्षण की राजनीति के बीच सोमवार को भाजपा ने सपा व बसपा को करारा झटका दिया। सपा-बसपा के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय ने दो दर्जन से अधिक पूर्व सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख और नगर पंचायत अध्यक्षों को भगवा दुपट्टा पहनाया।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। योगी सरकार के एक वर्ष के कामकाज का धरातल पर असर दिखने लगा है। सपा- बसपा के लोग भी मोदी व योगी में विश्वास प्रकट कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


हरदोई के पूर्व सांसद जयप्रकाश रावत, सीतापुर के सांडा के ब्लॉक प्रमुख सपा के कृष्ण कुमार वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मिश्रा, पूर्व एमएमलसी हीरा ठाकुर, पूर्व विधायक प्रेमप्रकाश उर्फ जिप्पी तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दादरी बिजेन्द्र सिंह, महमूदाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामलाल यादव और राम कुमार वर्मा, लहरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख परमेश्वर भार्गव, जिला सहकारी बैंक सीतापुर के पूर्व अध्यक्ष नीरज वर्मा, जिला पंचायत सीतापुर की पूर्व अध्यक्ष मधु गुप्ता और वरिष्ठ कार्यकर्ता मालती सिंह ने सपा छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें रास नहीं आया हाथी का साथ
मिश्रिख के पूर्व सांसद अशोक रावत, विधानसभा चुनाव में उन्नाव से बसपा प्रत्याशी रहे पंकज त्रिपाठी, भोगनीपुर से बसपा प्रत्याशी रहे धर्मपाल सिंह भदौरिया, रनिया से बसपा प्रत्याशी रहे सतीश शुक्ला, गाजीपुर महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष सोमनाथ यादव और सिकंदरा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेन्द्र कटियार ने भी बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। आगरा से राष्ट्रीय लोक दल के महानगर अध्यक्ष सुभाष गोयल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

ब्लॉक प्रमुख और नगर पंचायत अध्यक्ष भी शामिल

more than 24 sp and bsp leaders join BJP.

सीतापुर की सिधौली नगर पंचायत अध्यक्ष मीना राजपूत, बाराबंकी के बंकी नगर पंचायत अध्यक्ष अंशु सिंह, कानपुर देहात के शिवली नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश कुमार शुक्ला, अकबरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योत्सना कटियार, घाटमपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संजय सचान, शिवराजपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनोद तिवारी और बिल्हौर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष निर्दलीय मोहम्मद सादाब खान ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके अतिरिक्त विधानसभा चुनाव में आगरा से निर्दलीय प्रत्याशी रहीं डॉ. कुंदनिका शर्मा भी भाजपा में शामिल हुई हैं।

कई बार बत्ती हुई गुल
जिस समय इन नेताओं को भाजपा में शामिल कराने का कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान कई बार बिजली गुल हुई। इससे वहां मौजूद भाजपा नेताओं के लिए असहज स्थिति उत्पन्न हो गई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, गोविंद नारायण शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, हिमांशु दुबे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed