{"_id":"5f91e40d8ebc3e9b861cabca","slug":"more-than-1000-mobile-sim-not-working-lucknow-news-lko5466464132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल के एक हजार से अधिक सिम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल के एक हजार से अधिक सिम बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल के एक हजार से अधिक फोन बंद
केवाईसी सत्यापन की प्रक्रिया अधूरी होने पर बिना अलर्ट कार्रवाई
चंडीगढ़ सर्वर से पूर्वी परिमंडल के विभिन्न जिलों में करीब 3000 कनेक्शन पर गिरी गाज
राजधानी में बीएसएनएल के एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं की मोबाइल फोन सेवाएं अचानक बाधित हो गई हैं। उपभोक्ताओं ने बिना सूचना सेवाएं बाधित होने का आरोप लगाया है। बीएसएनएल से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं के नाम, पते का ब्योरा अधूरा है, उन्हें आउटगोइंग बंद करने की चेतावनी दी जा रही है। राजधानी समेत पूर्वी परिमंडल के अन्य जिलों में करीब तीन हजार उपभोक्ताओं पर यह कार्रवाई हो रही है। बीएसएनएल कर्मचारियों के अनुसार जिन नंबरों की सेवाएं बाधित हुई हैं, उनमें बड़ी संख्या में सीयूजी नंबर हैं।
बीएसएनएल सूत्रों के अनुसार राजधानी या पूर्वी परिमंडल के जिले ही नहीं चंडीगढ़ सर्वर से बड़ी संख्या में ऐसे नंबरों पर अचानक से कार्रवाई की गई है, जिनकी केवाईसी अपूर्ण थी। राजधानी में राजाजीपुरम निवासी हेमंत ने बताया कि उनके परिवार का एक नंबर कई वर्ष से चल रहा था। कभी केवाईसी की कोई दिक्कत या फिर उसे अपडेट कराने के लिए कॉल नहीं आई। इधर दो-तीन पहले अचानक फोन से आउटगोइंग बंद गई है। कस्टमर केयर पर फोन लगाया तो वह लग नहीं रहा था। मेसेज करने पर बैलेंस व वैलिडिटी दोनों पर्याप्त बताए जा रहे थे। अचानक फोन को क्या हुआ, कोई बताने वाला नहीं था। तब राजाजीपुरम टेलीफोन एक्सचेंज जाकर पड़ताल की तो पता चला कि आपका फोन केवाईसी के अभाव में बंद कर दिया गया है।
पहचान व पते का ब्योरा लेकर चालू हो रहे नंबर
बीएसएनएल के बंद हुए मोबाइल सिम केवाईसी अपडेट करने के बाद चालू हो रहे हैं। बीएसएनएल दफ्तरों में ऐसे फोन नंबर की लिस्ट भी है और संपर्क करने वाले उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रारूप पर पते व पहचान संबंधी जानकारी देने व आधार की कॉपी देकर जमा करने के लिए कहा जा रहा है। इसके साथ ही फोन नंबर चालू किया जा रहा है।
विज्ञापन
मोबाइल सेवाएं बंद नहीं की गई हैं, बल्कि सुरक्षा कारणों के चलते ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर केवाईसी सत्यापन संबंधी कमी दूर कराई जा रही है। इसके लिए एसएमएस भेजकर तय समय में औपचारिकता पूरी न कराने पर आउटगोइंग सेवा बंद किए जाने की चेतावनी दी जा रही है।
- जफर इकबाल, जीएम मार्केटिंग, बीएसएनएल